Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
दंतेवाड़ा। बस्तर आइजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा है कि फोर्स के खिलाफ नक्सलियों ने टेक्टिकल काउंटर अफेंस कैंपेन (टीसीओसी) की अवधि बढ़ा दी है। इसके जवाब में फोर्स भी ऑपरेशन मानसून छेड़कर उनका पीछा कर रही है। इसका असर दिखने लगा है। फोर्स की बदली रणनीति से नक्सली लगातार बैकफुट पर जा रहे हैं। शुक्रवार को डब्बा की पहाड़ी पर जवानों ने जांबाजी के साथ तीन नक्सलियों को मार गिराया। यह भी ऑपरेशन मानसून का हिस्सा है। जवानों का मनोबल ऊंचा है। बावजूद उन्हें सतर्कता से ऑपरेशन चलाने और आईईडी से बचने की हिदायत दी जा रही है।
::/introtext::आइजी शनिवार को पुलिस लाइन कारली में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नक्सली तकनीक रूप से लगातार अपडेट हो रहे हैं। सर्चिंग के दौरान आइईडी से बचने के तरीके इन्होंने बताए। साथ ही सर्चिंग के दौरान सतर्कता बरतने, एक रूट पर बार-बार आवाजाही न करने आदि के साथ कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों का नक्सलियों से मोहभंग हो रहा है। इस दौरान सीआरपीएफ डीआईजी डीएन लाल, एसपी कमलोचन कश्यप, एएसपी जीएन बघेल, चंद्रमोहन सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
दंतेवाड़ा में 14 माह बाद सफलता
आईजी सिन्हा ने कहा कि दंतेवाड़ा में 14 माह बाद बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2016 में काफी मुठभेड़ और आत्मसमर्पण हुए। अप्रैल 2017 के बाद नक्सलियों के खिलाफ कई कार्रवाई हुई। नक्सली मारे गए और घायल भी हुए लेकिन शव बरामद नहीं हुआ था। शुक्रवार को डब्बा पहाड़ी पर मारे गए तीन नक्सलियों में दो अन्य की पहचान माड़वी कोसा व मुचाकी कोसा के रूप में हुई है, जो एक-एक लाख के इनामी हैं। वहीं राकेश उर्फ गंगा पर पांच लाख का इनाम था।
दो नक्सली जंगल में करा रहे इलाज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार डब्बा पहाड़ी की मुठभेड़ में नक्सली माड़वी गुड्डी व मुचाकी मंगडू को गोली लगी है, जो जंगल में ही देसी उपचार करा रहे हैं।
::/fulltext::