Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचें। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज आपके हाथ कोई बड़ा आर्डर लगने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बॉस आपके काम से बेहद संतुष्ट रहेंगे। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन न करें तो बेहतर होगा। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना सुबह उठकर खुली हवा में सैर करें।
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है। आज बॉस का रवैया भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा पीठ या कमर से जुड़ी कोई पुरानी तकलीफ दोबारा उभर सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर काम करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और आप उनका पूरा सम्मान भी करेंगे। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है, विशेष रूप से यदि आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। पिता की ओर से लाभ संभव है। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका हुआ है तो आप उसे पूरा करने का प्रयास करें। आप की लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो हाथों या पैरों में दर्द के कारण आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। शांत दिमाग से आप बड़ी सी बड़ी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दफ्तर में किसी सहकर्मी के छुट्टी पर होने की वजह से आज आपको अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। मुमकिन है आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़े। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी किसी रुकी हुई व्यवसायिक योजना पर दोबारा काम शुरू करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपको किसी बड़ी परेशानी से आपको छुटकारा भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातक यदि उच्च पद की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दिन की दूसरे हिस्से में अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11:20 से शाम 6:25 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
ग्रहों की शुभ तिथि आज आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ सकती है। इसके अलावा कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार करने वाले जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा। इसके अलावा आपके हाथ कोई नया अवसर भी लग सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि कुछ समय से घर के सदस्यों के साथ आपसी अनबन चल रही है तो आज एक बार फिर सबकुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय निकालकर जीवनसाथी के साथ बिताएं। एक दूसरे के साथ आप जितना ज्यादा समय बिताएंगे आपके बीच का प्रेम उतना ही गहरा होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 5:25 से दोपहर 2:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वाद-विवाद से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण फैसले आप समझदारी से लें। आज का दिन आपके लिए कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। बेहतर होगा आप कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें और बढ़ जाए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती है। हालांकि आपको फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है और आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आए। व्यापार से जुड़े जातकों को नए लोगों के साथ कारोबार करने का मौका मिल सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है। आपकी लापरवाही का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आगे बढ़ने का कोई अच्छा अवसर आपको मिल सकता है। आपको इस अवसर पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है आज आपको कोई कठिन और बड़ा काम सौंपा जाए। बेहतर होगा आप ध्यानपूर्वक अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपके लिए मुश्किल है खड़ी कर सकता है। आपके बीच के तनाव का बुरा असर घर के माहौल पर पड़ सकता है। आज मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि कुछ दिनों से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आपको धैर्य का परिचय देना होगा। खासतौर पर अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लें। परिवार को साथ लेकर चलें और शांति से घरेलू मुद्दों का हल ढूंढने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो घर की टेंशन आपको ठीक से अपने काम पर फोकस करने नहीं देगी। बेहतर होगा आप अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। नौकरी करने वाले लोगों का कोई भी काम यदि आज अधूरा रहता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी काफी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने के आसार हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा है। व्यापार से जुड़े जातक आज बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। भाई या बहन की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। सेहत की बात करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के आज काम से जुड़ी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी आज की मेहनत का अच्छा परिणाम भविष्य में आपको जरूर मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों की कोई अटकी हुई डील पूरी होगी। वहीं लोहे का व्यापार करने वाले लोगों को भी आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके प्रिय की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। सेहत में सुधार आ सकता है और आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें, विशेष रूप से आपको दिखावा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप पैसों को लेकर इस समय किसी भी तरह की लापरवाही करते हैं तो भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। क्रोध और अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी बड़े ग्राहक के साथ डील कर रहे हैं तो आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आप को चोट लग सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक