Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
कैसा रहेगा आज सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप बिना सोचे समझे खर्च न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की आवश्यकता है अन्यथा इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर परिवार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप अपने बड़ों की सलाह लेकर ही लें। जल्दबाजी ठीक नहीं है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय उचित नहीं है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता-पिता के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वे आपका भला ही चाहते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अचानक किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने के आसार हैं। ऐसे में आपको दी हुई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप से वापस भी ली जा सकती है। बेहतर होगा भविष्य में आप इस तरह की गलती करने से बचें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लग सकती है। पैसों के लिहाज से दिन ठीक ठाक रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आपके प्रिय की मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का भी समाधान हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी है और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके वैवाहिक की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। इसके अलावा आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करना चाहिए। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। आपका गलत रवैया आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यापारियों को आज वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं, साथ ही आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको मांसपेशियों में खिंचाव या हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आप काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि कुछ दिनों से आपकी माता का स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति न हो, लेकिन आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप अपनी उनकी सहायता जरूर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद किसी की बड़ी परेशानी दूर कर दे। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। कामकाज की बात करें तो यदि आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ अनुभवी लोगो और अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप क्रोध और तनाव से दूर रहें अन्यथा सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विदेश जाकर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही बड़ी बाधा दूर होगी। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कामकाज में बढ़त होगी, साथ ही आपको रुके हुए मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी है और शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आप अपना कोई काम भी पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। सेहत के मामले में दिन और औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:29
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपके स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव आपकी काई परेशानियां दूर कर सकता है। यदि अपनों के साथ आप अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो बहुत ही संतुलित करें। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित है तो आज जीवनसाथी के साथ अपने मन बात की शेयर करें। हो सकता है आपकी परेशानी का हल आपको मिल जाए। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आज उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन शुभ रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहेगा। आपके लगभग हर कार्य में रुकावटें आएंगी। दफ्तर में आज वरिष्ठों की ओर से दबाव बढ़ सकता है। इसके अलावा जल्दबाजी में आप कुछ गलतियां भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम उठाने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें घर के कुछ भी किसी बात पर आप का विरोध कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज न चाहते हुए भी आपका काफी धन खर्च हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नई योजनाओं पतर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। आप दुगनी तेजी से अपने काम करेंगे। व्यापारियों को कुछ राहत मिल सकती है। छोटा ही सही लेकिन आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज के दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे । विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। आपकी पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक