Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और आपकी चिंता दूर होगी। आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय भी बिताएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। हो सकता है आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:31
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने साथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे। हो सकता है आप एक दूसरे से अपने मन की बात भी साझा करें। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें अन्यथा आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 8:50 से 10:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हो सके तो आज आप बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा भी आ सकती है। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि लंबे समय से आप किसी पुराने कर्ज को लेकर परेशान हैं तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आप कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास हर किसी को प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 9 बजे तक
व्यापार से जुड़े लोग आज यदि कोई बड़ा निर्णय लेते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर की साज सजावट में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। हो सकता है सुख सुविधाओं की कुछ चीजों की भी आप खरीदारी करें। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। उनकी ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपका आज का दिन बेवजह की चीजों में नष्ट हो सकता है। दफ्तर में आज आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास में भी तेजी लाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचने की आवश्यकता है। आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक