Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। अगर आप व्यापारी हैं और बड़े फायदे के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आप का कामकाज एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत के मामले में भी ठीक रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8:20 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे, साथ ही आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। सबसे पहली बात करते हैं काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल काफी पॉजिटिव रहेगा। बॉस का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। आज आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों की चिंता से मुक्ति मिल सकती है। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आपके करीबियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। अपनों के लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है अफसरों से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपको मुसीबत में डाल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करते हैं तो कोई समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकते हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। आज आपको आपका प्रमोशन लेटर भी मिल सकता है और आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें,जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आज आपको रोमांटिक समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। त्योहार के इस मौसम में आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका उम्र स्वभाव आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज बॉस भी आप से नाखुश नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज से आपका कोई काम अधूरा ही रह जाएगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। बेहतर होगा आप खुले दिल से पैसे खर्च न करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको क्रोध और तनाव से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 6:50 से दोपहर 2:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज वर्क लोड कुछ कम रहने के आसार है। आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज आप अपने प्रिय को अतिरिक्त समय भी दे पाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करना चाहिए। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी सेहत में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। समय पर अपनी दवाइयां लें और डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज बॉस ओर से आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। आज जीवन साथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
काम के साथ-साथ आप अपने परिवार के लिए भी समय निकालने का प्रयास करें, खासतौर पर इस समय आपके बच्चों को आपकी जरूरत है। हो सके तो आज आप उनके साथ घूमने फिरने के लिए जाएं या फिर घर पर ही उनके साथ समय बिताएं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे और आप अपने खर्चों पर लगाम लगाएंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। मुमकिन है आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस जाएं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक या इधर उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता से बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 2 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व भी देंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आपके कामकाज में वृद्धि होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े भाई के सहयोग से आज आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आपको आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों पर जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी भी गॉसिप का हिस्सा बनने से बचने की जरूरत है नहीं तो आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे और इसका बुरा असर आपके काम और छवि पर भी पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने प्रिय पर क्रोध करने से बचें। आपको उनके साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में जिन मिलाजुला रहेगा। अगर बात आपकी स्वास्थ्य की करें तो आप सिगरेट और शराब के सेवन से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि किसी मित्र के साथ काफी समय से आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर आज एक बार फिर उनकी और आप दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। मुमकिन है आपके बीच की सारी कड़वाहट आज खत्म हो जाए। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल होने की प्रबल संभावना है। यदि आपने बैंक से कर्ज लिया है तो आप उसकी किस्तें समय पर चुकाने का प्रयास करें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लानी होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक