Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
कॉपर इंट्रायूट्राइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस को कॉपर-टी कहते हैं। यह T की शेप में एक प्लास्टिक का डिवाइस होता है जिसे डॉक्टर गर्भाशय के अंदर फिट कर देते हैं। गर्भ को ठहरने से रोकने के लिए कॉपर टी एक अच्छा विकल्प माना जाता हैं। अगर आप गर्भ धारण नही करना चाहते हैं, तो आपको गर्भ निरोधक के रूप में कॉपर टी लगाना चाहिए। यह सबसे अच्छा और बेस्ट साधन माना जाता हैं।
फैक्ट: जी नहीं कॉपर टी लगाते समय आपको किसी भी प्रकार का दर्द नही होता हैं। यह एक साधारण और आसान प्रक्रिया होती हैं। जो एक्सपर्ट डॉक्टर के द्वारा की जाती हैं। इसलिए कॉपर टी लगाते समय आपको कोई भी दर्द नही होता हैं
फैक्ट: कॉपर-टी लगवाने के बाद आपको ऐसा महसूस नहीं होगा कि आपने इसे लगवाया है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मरोड़ और अधिक ब्लीडिंग हो सकती है। आपके पीरियड्स के पैटर्न में कुछ बदलाव हो सकता है। इसे लगवाने के बाद पहले कुछ महीनों में दर्द और ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। कुछ महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में ऐंठन और कमर दर्द महसूस हो सकता है। अगर कॉपर टी गलत तरीके से लगाया गया हो तो योनि में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
फैक्ट: अगर आपको लगता है कि कॉपर टी प्रेगनेंसी को रोकने का सबसे असददार तरीका है, तो कुछ हद तक ये सही भी है और नहीं भी। एक साल के लिए 100 में से केवल 1 महिला में कॉपर-टी का फेलियर रेट देखा गया है। इसका मतलब है कि एक साल में 100 में से सिर्फ एक महिला के कॉपर-टी लगवाने के बाद गर्भवती होने के चांसेस होते हैं।
फैक्ट: इसके अलावा कॉपर टी यदि अपनी जगह से खिसक जाए। हैवी पीरियड्स के दौरान कॉपर-टी खून के साथ शरीर से बाहर आ जाए। इसके अलावा कॉपर-टी एक्सपायर हो जाए, तो इन सभी स्थितियों में गर्भ ठहरने की संभावना रहती है। 1000 में से एक महिला में आईयूडी से गर्भाशय की दीवार में छेद हो सकता है और ये गर्भाशय से बाहर आ सकती है। इसे फिर सर्जरी से निकालना पड़ता है।
मिथक: कॉपर-टी लगवाने से फर्टिलिटी पर असर पड़ता है?
फैक्ट: कॉपर-टी हटवाने के तुरंत बाद आप कंसीव करने के लिए ट्राई कर सकती हैं। यंग कपल 4 से 6 महीने में कंसीव कर सकते हैं। लगभग 85 से 90 पर्सेंट कपल्स एक साल के अंदर कंसीव कर लेते हैं।
फैक्ट: कॉपर-टी से सेक्सुअल लाइफ में इफेक्ट होती है, ये महज एक अफवाह है। इसकी वजह से आपको रोजमर्रा के काम करने और सेक्स में कोई दिक्कत नहीं आती है।
कॉपर-टी निकालने के बाद फर्टिलिटी पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। कॉपर-टी निकालने के बाद कुछ महिलाओं के मासिक चक्र में बदलाव आ सकता है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, ये बदलाव अस्थायी होता है।