Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
कई बार आप किसी वजहों से ये सोंचती हैं कि आपकी पीरियड की डेट पहले हो जाए या फिर आगे बढ़ जाए। अगर आपकी शादी है, और पीरियड की डेट नजदीक है तो आपको टेंशन हो जाती है। या फिर आपको वॉकेशन पर किसी सी बीच स्पॉट पर जाना है और उस वक्त आपके पीरियड भी आने वाले हों तो आपके मन में झल्लाहट मचने लगती है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में कई तरह के शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी होती हैं। हंलाकि महिलाएं अपने पीरियड कुछ दवाओं के जरीये अपने पीरियड की डेट आगे कर लेती हैं, जो महिलाओं के शरीर पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इससे कई तरह की बीमारियां भी जन्म लेने लग जाती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसा टिप्स देंगे जिससे आप बिना किसी दवा और परेशानी के अपने आने वाले पीरयड की डेट को आगे बढ़ा सकती हैं
पीरियड्स टालने के टिप्स
करें नींबू का सेवन
पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने के लिए आप नींबू का सेवन कर सकती हैं। नींबू ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। जब आपको अपने पीरियड आगे बढ़ाने हो तो पहले से ही नींबू का इनटेक बढ़ा लें। आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीएं। इससे आपके पीरियड थोड़े रूक कर होंगे।
एप्पल साइडर विनेगर
मेन्सुरल साइकिल में देरी के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर को यूज कर सकती हैं। एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीएं। एप्पल साइडर वेनेगर के इससे हटकर भी कई स्वास्थ्य लाभ है, जो आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इससे मासिक धर्म कुछ दिन के लिए लेट हो सकता है।
मसालेदार खाना
अगर आपको पीरियड्स डेट को कुछ दिन के लिए आगे बढ़ाना है तो मसालेदार खाना रोक दें। मिर्च-मसालेदार खाना ना खाएं। क्योंकि मसालेदार खाना आपके शरीर में गर्मी पैदा कर देता है, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ने की संभावना होती है और जिससे आपतको पीरियड आ सकते हैं। इसलिए पीरियड्स होने की डेट से पहले मसालेदार खाना मत खाएं, अगर खाती हैं तो कम करें।