Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
गरियाबंद। कोरोना से आज महिला जिला कांगेस अध्यक्ष ममता राठौर का निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने से उन्हें सुबह अस्पताल में भरती कराया गया। मगर डाक्टरों के प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। मृत्यु के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई।
ममता राठौर जिला पंचायत सदस्य के साथ ही गरियाबंद नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी थीं। बताते हैं, असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा हैं कि उनकी रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गयी थी। फिलहाल मृतिका कांग्रेस नेत्री की कोरोना रिपोर्ट आ गयी है। इस रिपोर्ट में उन्हें पाॅजिटिव बताया गया है। इस बात की पुष्टि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने की है।
मृतिका ममता राठौर पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है। वर्तमान में गरियाबंद जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष थी। बताया जा रहा हैं कि ममला राठौर जिले में काफी लोकप्रिय नेत्री थी। उनकी पैठ गरीब तबके के लोगों में काफी ज्यादा थी। उनके मौत की खबर के बाद सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक नेताओं में शोक की लहर है।