Thursday, 25 April 2024

महिला शिक्षाकर्मी के यौन शोषण के आरोप में दुर्ग निगम कमिश्नर फंसे !…

1285::/cck::

 महिला शिक्षाकर्मी के यौन शोषण के आरोप में दुर्ग निगम कमिश्नर फंसे !… 

::/introtext::
::fulltext::

दुर्ग 25 मई 2018। दुर्ग निगम कमिश्नर एसके सुंदरानी पर शिक्षाकर्मी के यौन शोषण का संगीन आरोप लगा है। महिला शिक्षाकर्मी ने आरोप लगाया है कि वो शिक्षाकर्मी वर्ग-2 में पदस्थ है।  स्कूल के प्रधान पाठक ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इस मामले में उसने निलंबन को चुनौती दी थी, उसी दौरान वो दुर्ग कमिश्नर एसके सुंदरानी के संपर्क में आयी।“ उसके बाद कमिश्नर के खिलाफ यौन शोषण के संबंध में तमाम सबूत मौजूद हैं। व्हाट्सएप चैट से लेकर, अन्य सबूत उसके पास है। महिला शिक्षाकर्मी का आरोप है कि उसे अब लगातार धमकाया जा रहा है। कभी पुलिसवाले, कभी निगम के कर्मचारी और महापौर से जुड़े लोग जाकर उसे स्कूल और घर में जाकर लगातार परेशान कर रहे हैं”  हालांकि ये मामला सात महीने पुराना है, पुलिस में भी इस बात की शिकायत की गयी थी, जिसके बाद पुलिस ने निगम की विशाखा कमेटी को पूरा प्रकरण सौंप दिया गया। एडिश्नल एसपी सुरेशा चौबे ने इस मामले में कहा है कि “इस मामले में महिला ने शिकायत की थी, जिसके बाद मामले को विभाग के विशाखा कमेटी को सौंप दिया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पुलिस कार्रवाई की जायेगी” पुलिस ने मामले को नगरीय निकाय विशाखा समिति को सौंप दिया है, वहीं निगम आयुक्त ने पूरे प्रकरण को झूठा क़रार दिया है। इधर पीडिता का यह भी आरोप है कि शिकायत के बाद उसे डराया धमकाया जा रहा है, जिसमें राजनीति से जूड़े लोग शामिल हैं। हालाँकि निगम कमिश्नर ने पूरे आरोपो को ख़ारिज करते हुए कहा है “महिला पूर्व में इसी तरह के आरोप प्राचार्य पर लगा चुकी है जो जाँच में झूठा पाया गया है, महिला शिक्षिका के द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है, वह निलंबन के बाद मेरी छवि को धुमिल करने और दुर्भावनावश किया जा रहा है।जाँच मे सच सामने आ जाऐगा”

::/fulltext:: 1285::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total752545

Visitor Info

  • IP: 3.21.248.119
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

1
Online

2024-04-25