Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, लेकिन आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। हालांकि आपकी मुलाकात बहुत ही अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी संभव है। आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। आपको घर के सदस्यों की खुशियों का ख्याल रखना चाहिए आपका लापरवाह रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आप काफी प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को मनचाहा लाभ होगा। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। आप अपना बर्ताव ठीक रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल शांत रहेगा। छोटे भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप उसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक
जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बताएंगे। आज आप डिनर डेट पर जा सकते हैं या फिर आप लॉन्ग ड्राइव का आनंद उठाएंगे। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे आज पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज घर में पूजा पाठ, हवन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। ऐसे में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आत्मविश्वास और मेहनत से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप बेवजह के खर्चे ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक
आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है नहीं तो वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यस्थल पर आप अपने सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापारियों को आर्थिक लेनदेन ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। हो सके तो आज आप उनके साथ अधिक समय बिताएं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे। उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर साबित होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक