Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को नया रायपुर में छत्तीसगढ़ संवाद के नए भवन के ऑडिटोरियम में प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को 12 मई से प्रारंभ होने जा रही भाजपा विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास यात्रा दो चरणों में होगी। इसमें पहले चरण में 12 मई से 11 जून तक यात्रा की जाएगी। पहले चरण में कुल 65 विधानसभा का वो दौरा करेंगे। इस दौरान 16 रोड शो, 38 स्वागत सभाएं और 39 जगहों पर सभाएं होगी। इस दौरान 39 हजार 500 करोड़ के लोकार्पण और भूमिपूजन के विकास कार्यों की सौगात भी दी जाएगी। दूसरी चरण की विकास यात्रा 16 अगस्त से 30 सितंबर तक होगी। मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में पिछले तीन कार्यकालों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी वीडियों के माध्यम से प्रदर्शित की। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के 14 साल पूर्ण हो चुका है। 2003 से विकास का सिलसिला चल रहा है। अगर 2003 को पलटकर हम याद करते हैं जो भय, आतंक , भूख और पलायन दिखता है जो अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा जनता के आशीर्वाद और प्रेम और उनके आशीर्वाद को धन्यवाद की यात्रा है।
डा. सिंह ने कहा कि यह संयोग है कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जो वर्ष 2003 तक हमारे प्रभारी थे। अब वर्ष 2018 की विकास यात्रा में आशीर्वाद देने आ रहे हैं। वे सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में हमने कुशासन के चलते जो प्रताडऩा झेला है और उसके बाद हमें जो आशीर्वाद मिला और विकास की राह में जो बढ़े है वो आज तक अनवरत जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। बीजापुर दंतेवाड़ा, सुकमा के गांवों तक सड़क बन चुका है। आज यहां के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है, जबकि 2003 में बस्तर अंधेर में जी रहा था। आज यहां न केवल शिक्षा का बल्कि स्वास्थ्य का भी विकास हुआ है। बस्तर और सरगुजा विकास के मामले में प्रदेश के अन्य जिलों के बराबर है। सबसे ज्यादा बीजापुर में विकास हो रहा है जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा है। केंद्र सरकार भी इस क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास यात्रा में पार्टी के शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विकास यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में कल राजनाथ सिंह आ रहे हैं, उसके अलावा विकास यात्रा के दौरान नितिन गड़करी, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, स्मृति इरानी, जुएल उरांव, धर्मेंद्र प्रधान सहित और भी कई मंत्री आयेंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एसके पाटिल सहित विश्वविद्यालय के 7 अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य के द्वारा शासकीय राशि का गबन व 1 करोड़ 26 लाख 70 हजार 880 रूपए के भ्रष्टाचार किए जाने के मामले में न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी के आदेश की कॉपी लेकर एफआईआर कराने की मांग को लेकर थाना पहुंचे युवा जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोर्ट के आदेश के संदर्भ में विनोद तिवारी कोर्ट की कॉपी लेकर तेलीबांधा थाना पहुंचे थे, जहां दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए उल्टे दोषियों को राज्य शासन के इशारे पर संरक्षण देते हुए शिकायतकर्ता विनोद तिवारी सहित युवा जनता कांग्रेस जे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। जिसके विरोध में रायपुर संभाग के युवा जनता कांग्रेस जे के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के द्वारा आज शाम राज्य शासन का पुतला दहन किया जाएगा।
::/fulltext::::/introtext::
रायपुर। संविलियन सहित विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों ने आज महापंचायत बुलाई है। इस पंचायत में पूरे प्रदेश भर से शिक्षाकर्मियों के आने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था। दोपहर आते-आते बूढ़ातालाब के पास स्थित धरनास्थल का पूरा पंडाल शिक्षाकर्मियों से खचाखच भरा हुआ है। संघ के नेताओं का दावा है कि इसमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बालोद, दुर्ग, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर सहित पूरे प्रदेश के 27 जिलों से शिक्षाकर्मी आए हुए हैं। आपको बता दें कि शिक्षाकर्मियों और जिला प्रशासन की गुरुवार को महापंचायत को लेकर बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई है। प्रशासन ने शिक्षाकर्मियों को महापंचायत के लिए बुढ़ापारा स्थल के उपयोग की इजाजत दे दी थी।
बैठक में कलेक्टर ओपी चौधरी के अलावा, एसपी अमरेश मिश्रा के अलावा शिक्षक पंचायत के पदाधिकारी मौजूद थे। जिला प्रशासन ने शिक्षाकर्मियों से कहा है कि वे यातायात व कानून व्यवस्था में सहयोग करेंगे। शासन भी उन्हें पूरा सहयोग करेगा। इस संबंध में समस्त मोर्चा संचालक संजय शर्मा, विरेन्द्र दुबे, केदार जैन, चन्द्रदेव राय, विकास राजपूत ने कहा है कि प्रदेश के समस्त शिक्षाकर्मी साथी निश्चित होकर अपने संविलियन प्राप्ति यज्ञ, महापंचायत में सम्मलित होने के लिए रायपुर धरना स्थल बूढ़ातालाब में आएं।
::/fulltext::बिलासपुर 10 मई 2018 प्रदेश मे रमन सरकार शिक्षाकर्मियो के साथ जिस प्रकार उन्के भविष्य के साथ खेल कर रही है उसको देखते येह लगता है कि शिक्षा को बढावा देना उसकी प्राथमिकता नही है केवल शराब को सिर्फ 8 महिने मे बेचकर जितना महत्व शराब को दिया है और शराबियों को, जो आधी रात मे शराब पीने की जो सुविधा दिया है उससे लगता है कि शराब हि उन्के विकास यात्रा का मुद्दा रहेगा ईस बार। सरकार शराबियों की फौज प्रदेश मे बना कर कोई रिकॉर्ड बनाने वाली है। शिक्षा का महत्व इतना घट गया है कि स्कूल को बंद कर रही है यदि यहां का बच्चा पढेगा नही तो क्या करेगा किस तरह का विकास चाह्ती है येह रमन सरकार जो रोज रोज शिक्षाकर्मी भाई सडक मे उतर रहे है पहले भी सरकार इनके साथ छल कर चुकी है और लाठी से मुह बंद कर चुकी है इनका। इनकी मांगो को अभी तक कोई महत्व नही दिया है इससे प्रदेश का शिक्षा का स्तर गिर रहा है और वातावरण भी खराब हो रहा है इससे देखते हुए लगता है कि शराब ज्यादा जरुरी है प्रदेश के लिये शिक्षा नही
::/fulltext::