नई दिल्ली/ पेरिस। खतरनाक
कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 1 लाख 89 हजार से ज्यादा लोगों को मौत, संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार। पूरे विश्व में 7 लाख से अधिक ऐसे भी मरीज हैं, जिन्होंने इस जानलेवा बीमारी पर फतह हासिल की है। कोरोना से भारत में 718 लोगों की मौत हुई है। 23 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हैं। कोरोना से जुड़ी हर जानकारी...
- वडोदरा में सैन्य स्टेशन में 3 प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
- दक्षिण अफ्रीका ने लॉकडाउन में ढील देने के लिए पांच-स्तरीय योजना की घोषणा की।
- एक भारतीय-अमेरिकी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच भारत और अमेरिका में भुखमरी से लड़ने के लिए 10 लाख डॉलर की राशि जुटाई है।
- एनजीओ इंडियाजपोरा के संस्थापक और बोर्ड के चेयरमैन एम आर रंगास्वामी ने बताया कि इससे अमेरिका में लोगों को 4,700,000 भोजन के पैकेट और भारत में प्रवासी मजदूरों को 1,06,000 राशन के पैकेट मुहैया कराए जा सकते हैं। 7 से 10 दिन के लिए उनके लिए भोजन की व्यवस्था होगी।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1684 नए मामले, 37 की मौत। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23077। इनमें से 17610 एक्टिव, 4749 स्वस्थ होकर घर लौटे और 718 की मौत।
- कोझिकोड में एक 4 महीने के बच्चे की कोरोना संक्रमण से मौत।
- दुबई की संकट एवं आपदा प्रबंधन की शीर्ष समिति ने
कोविड-19 संकट के बीच शुक्रवार से लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में आंशिक रूप से ढील देने की घोषणा की है।
- आज 11 बजे पीएम मोदी सरपंचों से बात करेंगे।
- पीएम मोदी की वित्त मंत्री के साथ अहम बैठक 12 बजे, किसानों और कारोबारियों के लिए हो सकता है बड़ा फैसला। बैठक में वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।
- कोरोना मुक्त हुआ त्रिपुरा, दूसरा मरीज भी स्वस्थ होकर घर लौटा।
- अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 3176 कोरोना मरीजो की मौत। इस महामारी से अब तक लगभग 50 हजार लोगों की जान गई।
- पंजाब के फगवाड़ा में कोविड-19 से मारी गई 6 माह की बच्ची के चाचा से भेंट करने एवं उसका साक्षात्कार करने वाले 4 पत्रकारों को घर में पृथक-वास में रहने को कहा गया है।
- लॉकडाउन के कारण कोटा में अटके करीब 18,000 कोचिंग छात्र अपने-अपने घर लौट चुके हैं।
- देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में 2 और मरीजों की मौत की पुष्टि, महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 55 हो गई।
- इंदौर में 84 नए मरीज सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 1 हजार 29
- दिल्ली पुलिस ने एक अस्थायी शिविर से भागने वाले 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।