Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
ज्यादा तनाव आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप अपने खाने-पीने की आदतों में भी कुछ बदलाव करें। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। तरक्की प्राप्त करने का यह सुनहरा मौका हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। विपरीत परिस्थिति में अपनों का समर्थन मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ दिनों से आप काम का दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज अपने परिजनों और या दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे, साथ ही आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। इसके अलावा यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातक को कोई कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आपको अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। हालांकि काम के साथ-साथ आपके अपने भी आपके लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप से ईर्ष्या करने वाले सहकर्मी आज आपके लिए कोई मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आज दफ्तर में बॉस आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। अगर अब व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आज आपके पार्टनर आपको शादी के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8: 45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आज आप इस बात का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है और आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। अचानक बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। भविष्य में आप इस तरह की बातों से बचें, नहीं तो आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। दफ्तर में आप पर वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े ग्राहकों से डील करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें अचानक सेहत में गिरावट आने के आसार हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में यदि आपको कोई बड़ा काम सौंपा गया है तो उससे जुड़ी बातें आप ज्यादा इधर-उधर ना करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो ऐसे मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। खासतौर पर दवाइयों कपड़ों इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप अपना स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको छोटी यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनों के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे आपके रिश्ते उतने मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप आप रोजाना योग करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी, साथ ही आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़े। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से माता की ओर से लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी सी भी परेशानी को देखा न करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:13
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। बेवजह की चीजों में से नष्ट करने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को एक साथ कई जिम्मेदारियां उठाने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आप से गड़बड़ी हो सकती है और आपका बड़ा नुकसान भी होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको फालतू के खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसी तरह खुले दिल से खर्च करते रहेंगे तो आपको भविष्य में कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप जितना हो सके बचत पर ध्यान दें। कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपके महत्वपूर्ण फैसलों में उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आज आप उसे खत्म करने का पूरा प्रयास करेंगे। बातचीत के द्वारा जीवनसाथी के साथ अपनी बीच की कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। मुमकिन है आपके इस प्रयास में आपको सफलता भी मिले। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। रूके हुउ धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको काम चोरी और आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी डील न करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए के बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपकी साझेदारी टूट भी सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप सिगरेट और शराब से दूरी बनाकर रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि काफी दिनों से आपकी निजी जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो ईश्वर की कृपा से आज आप इस मुसीबत से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज आप मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिले। आपकी आज की मेहनत भविष्य में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक