Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आज कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में तेजी आ सकती है। महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप इसी तरह समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल देखने को मिलेगा। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:45 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। पुरानी सारी बातों को भूलकर आप एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। हो सके तो आज एक दूसरे के साथ लिए घूमने फिरने के लिए भी जाएं। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते देख खर्च आपका तनाव भी बढ़ा सकते हैं। यदि समय रहते आपने अपने खर्चों पर काबू नहीं किया तो भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में गुस्से और जल्दबाजी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप उच्च अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज करने की गलती न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आज आपको बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
माता पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आप चिंतामुक्त रहेंगे। आज कोई अटका हुआ कानूनी मामला भी सुलझ सकता है। हालांकि इस पर आपका काफी पैसा खर्च होने की आसार है। दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसी में छोटी सी भी गलती करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आप मन लगाकर अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप अपनी सूझबूझ से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है आज के दिन आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलने के आसार है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। व्यापारियों को बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप कुछ नए और प्रतिष्ठित लोगों से भी जुड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। यदि आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। बड़े भाई या बहन की ओर से आपको करियर से जुड़ा कोई सुझाव मिल सकता है जो भविष्य मेंआपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातक यदि अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट है तो अपनी नौकरी बदलने के लिए यह समय उचित है। व्यापारी कोई भी नया काम जल्दबाजी में शुरू करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप स्वयं के लिए भी निकालें और खुद पर ध्यान दें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी की गर्ममिजाजी आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आपके बीच कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान आपका ही होगा। निजी जीवन की परेशानियां आपके काम पर भी हावी हो सकती हैं। दफ्तर में छोटी सी गलती के कारण बड़ा नुकसान होने के आसार हैं। ऐसे में आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसी तरह चलता रहा तो अतीत में किया हुआ आपका परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा। सारी बातों को भूलकर अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन हो सकता है आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल न मिले। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। खर्च कुछ कम हो सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो ज्यादा चिंता करने से बचें और खानपान में गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको उनसे बचने के लिए अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना होगा। किसी के भी बहकावे में न आए और अपने महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही लें। नौकरीपेशा जातकों पर अचानक वर्क लोड बढ़ने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। इसके अलावा धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। यदि आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप बचत पर ज्यादा ध्यान दें। सेहत की बात करें तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है आप को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप मुश्किलों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे और डटकर उनका मुकाबला भी करेंगे। पैसों के लिहाज से आज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। बिना सोचे समझे उधार लेन-देन करने से बचें। जीवनसाथी कब बर्ताव आपके प्रति कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए अब सारी चिंताओं को भूलकर सकारात्मक रहने का प्रयास करें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देकर यदि आप मेहनत से अपने काम करेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। लापरवाही ठीक नहीं है। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा और कम प्रयास में आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। उनकी शिक्षा को लेकर आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं तो आज आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक आज उधार देने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने के आसार है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सिगरेट और शराब से दूर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। पैसों की तंगी की वजह से रुके हुए आपके काम जल्द ही पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके प्रिय जमकर आपकी तारीफ कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही उनकी बुराइयां करने से भी बचें। स्टेशनरी, फलो, फूलों, मिठाइयों, किराना आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आज बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल आप बहुत ही सावधानी से करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई पुराना घरेलू मामला उभरने से घर में वाद विवाद होने के आसार है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य और शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप बिना सोचे समझे न लें। दफ्तर में अपने किसी भी काम को आप कल तक के लिए न टालें नहीं तो बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। यदि काफी दिनों से आपको सिर दर्द की समस्या हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 5:25 से दोपहर 2:15 तक