Monday, 15 September 2025

699::/cck::

जिला अस्पताल की पानी टंकी में मिलाई कीटनाशक दवा

::/introtext::
::fulltext::

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में अज्ञात ने जिला अस्पताल की पानी टंकी में कीटनाशक दवाई मिला दी. इस टंकी से ही पेय जल आ​पूर्ति की जाती है. कर्मचारियों की सूझबूझ से समय रहते पानी सप्लाई रोक दी गई. इससे अस्पताल में भर्ती मरीज बाल बाल बच गए.

जिला अस्पताल प्रबंधन ने आनन फानन में सभी नलों में पानी सप्लाई को बंद कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि किसी असमाजिक​ तत्व ने बुधवार को पानी की टंकी में कीटनाशक मिला दिया. जांच के दौरान कर्मचरियों ने पानी में कीटनाशक मिले होने की पुष्टि की. इसके बाद पानी की सप्लाई बंद कर दी गई.

जिला अस्पताल प्रबंधन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कर दी है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. राहत की बात है कि कीटनाशक मिला पानी किसी मरीज या अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों तक नहीं पहुंचा.

::/fulltext::
Ro. No. 13439/5 Advertisement Carousel
Ro. No. 13439/5 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total921801

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.125
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

4
Online

2025-09-15