Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर इस समय मतदान जारी है. सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ दिख रही है। इस बीच राज्य में विभिन्न हिस्सों में चुनाव ड्यूटी में तैनात 3 अधिकारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 1 चुनाव अधिकारी की गुना में और 2 की इंदौर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बमोरी विधानसभा के परांठ मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे सोहनलाल बाथम की हार्ट अटैक से मौत हो गई है.।
बताया जा रहा है कि वह मतदाताओं को लाइन में लगा रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. गुना के अलावा इंदौर में भी दो चुनाव अधिकारियों की मौत हुई है। सुबह से ही राज्य के कई इलाकों से ईवीएम खराब होने की खबर आ रही है. इंदौर, ग्वालियर, खरगौन समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम बदले गए हैं. अभी तक कुल 20 जगह ईवीएम या वीवीपैट मशीनें बदल दी गई हैं।
इन अधिकारियों के शव उनके घर भेजे जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने इन अधिकारियों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के 3 नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों परसवाड़ा, बैहर एवं लांजी में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां वोटिंग 3 बजे तक चलेगी। 230 में से 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
::/fulltext::मध्य प्रदेश. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 230 सीटों पर मतदान सुबह 5 बजे से ही शुरू हो गया है. कई जगहों पर मशीन खराबी की शिकायत आ रही है, तो कई जगहों पर मतदाताओं की पोलिंग बूथ पर लंबी कतार लगी हुई है. मध्यप्रदेश चुनाव के लिए 1094 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 2899 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से 2644 पुरुष और 250 महिलाएं एवं पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं.
तो आइए हम आपको बीते कई विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या औऱ जीत के बारे में सिलसिले बार बताते हैं. कुछ आकड़ें हैं जिनको देखकर आपको समझ आ जाएगा कि चुनाव में महिलाओं को कितने सीट दिए जाते आ रहे हैं. 1985 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक जीत मिला था. जिसमें अब तक के चुनाव के इतिहास में सबसे ज्यादा महिला ने जीत हासिल की थी. इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है, तो क्या इस बार महिला 1985 विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ सकेंगी और एक नया इतिहास रच सकेंगी.
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पक्ष के कई मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने की सूचनाएं आ रही हैं। सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई ऐसे मतदान केंद्रों पर, जो कांग्रेस के पक्ष के हैं, वहां से ईवीएम ख़राब होने के समाचार आ रहे हैं।
उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट्स से कहा है कि वे खराब मशीन के स्थान पर बदली जाने वाली मशीनों के नम्बर नोट कर लें और नई मशीन को वोटिंग शुरु होने के पहले 50-100 वोट डालकर चेक ज़रूर करें। मध्यप्रदेश में आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई स्थानों से ईवीएम में खराबी की खबरें आ रही हैं।
भोपाल. मध्यप्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन सीटों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कुल 2907 उम्मीदवार मैदान में हैं। नक्सल प्रभावित बालाघाट की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीट में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक तो शेष 227 सीटों के लिए सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांता राव के मुताबिक, प्रदेश में कुल 3,00,782 कर्मचारी चुनाव कार्य में लगेंगे। इनमें 45,904 महिला कर्मचारी शामिल हैं। प्रदेश में 65,367 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये 1.80 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें केंद्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
सीईओ ने बताया कि प्रदेश में 160 मतदान केंद्र केवल दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहेंगे। ये बूथ पूरी तरह दिव्यांग कर्मचारी ही संचालित करेंगे। इसके अलावा 3046 मतदान केंद्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल और वेबकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।
चुनाव आयोग के मुताबिक 28 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये कुल 2907 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में कुल 5,04,95,251 मतदाता हैं। इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिला एवं 1,389 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसके साथ ही इसमें 62,172 सेवारत मतदाता हैं जो कि डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश में सत्ता में आने की दावेदार मुख्य तौर पर भाजपा और कांग्रेस दो दल हैं और यहां इन्हीं दो राजनीतिक दलों के बीच राजनीतिक जंग होती है। कांग्रेस ने प्रदेश की 229 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ी है। भाजपा ने सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी भी पहली दफा मध्यप्रदेश में चुनावी मैदान में है और उसने अपने 208 उम्मीदवार उतारे हैं। बसपा के 227 और सपा के 51 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
::/fulltext::