Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस में जहां एक ओर टिकट को लेकर मंथन हो रहा है, इसी बीच कांग्रेस के उम्मीदवारों की एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस सूची में कांग्रेस के वर्तमान 52 विधायकों के नाम शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस ने इस सूची की पुष्टि नहीं की है। पार्टी ने इस सूची से अपना पल्ला झाड़ लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल सूची को बकायदा एआईसीसी की तरफ से जारी होना बताया जा रहा है। सूची में कांग्रेस के वर्तनमान 52 विधायकों के नाम शामिल हैं। सूची में कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं।
सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का छिंदवाड़ा से नाम है तो दूसरा बड़ा चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सीट बुधनी से है। वायरल सूची में बुधनी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय का नाम भी शामिल है।
पूरी सूची में कहीं भी पार्टी के सबसे लोकप्रिय चेहरे माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल नहीं है। इंदौर 5 से कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा का नाम शामिल है।
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में चुनाव से ठीक पहले लगता है एक बार फिर सबकुछ सही नहीं चल रहा है। पहले टिकटों को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं में दूरियों की खबर सुर्खियों में आईं तो अब यह खबर खूब चर्चा में है कि दिग्विजय सिंह पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज हो गए हैं। मंगलवार को दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिग्विजय सिंह ये कहते नजर आए कि उनके चुनाव प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया।
कमलनाथ से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक दिग्विजय सिंह को मनाने में जुट गए। कमलनाथ ने कहा कि वो खुद दिग्विजय सिंह से बात करेंगे तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताया, लेकिन जब इसके बाद भी बात नहीं बनी तो दिग्विजय को मनाने के लिए खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आगे आए। ग्वालियर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह को खुद ग्वालियर बुलाया। बताया जा रहा है कि खुद राहुल गांधी ने दिग्विजय से पूरे मसले पर चर्चा की।
इसके बाद दिग्विजय राहुल गांधी के साथ ही ग्वालियर से दिल्ली चले गए। वहीं सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि आज दिल्ली में राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को एकसाथ बैठाकर इस पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे। वहीं आज होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी के सामने भी इस पूरे मामले पर चर्चा हो सकती है।