Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
मेलबर्न। सन 2000 से 2016 के बीच करीब तीन लाख भारतीय ऑस्ट्रेलिया में दक्ष पेशेवर का वीजा प्राप्त कर वहां बस गए हैं। यह खास तरह का वीजा पाने वालों में सर्वाधिक भारतीय हैं। यह सरकारी आंकड़ा तब सामने आया है जब ऑस्ट्रेलिया में वहां के मूलवासियों के बीच यह बहस चल निकली है कि विदेशी लोग तेजी से नौकरियों पर कब्जा कर रहे हैं। बड़े शहरों में भीड़भाड़ बढ़ रही है जिससे वहां की जनसुविधाएं नाकाफी साबित हो रही हैं।
::/introtext::ऑस्ट्रेलिया सरकार के आंकड़ों के अनुसार सन 2000 से 2016 के बीच 2,91,916 भारतीय लोग दक्ष पेशेवर के वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आए। इनमें से 1,54,012 लोगों ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता प्राप्त कर ली है। सरकार ने ये आंकड़े बुधवार को जारी किए हैं।
दक्ष पेशेवर के वीजा प्राप्त भारतीयों में से सर्वाधिक 2,34,395 लोग ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों में बड़े पदों पर हैं जबकि 1,60,558 ब्रिटिश अप्रवासी दूसरे और 1,46,842 चीनी लोग तीसरे स्थान पर हैं।
जबकि फैमिली वीजा प्राप्त करने वालों में चीनी लोग पहले स्थान पर, ब्रिटिश दूसरे और भारतीय तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया में मानवीय सहायता या इलाज के लिए पहुंचे कुल 45,816 विदेशियों में केवल 1,097 भारतीय हैं।
::/fulltext::वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अलग अंदाज के लिए खासे मशहूर हैं। इसी के तहत उन्होंने राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन को भी बदलने की तैयारी कर ली है। ट्रंप दो नए एयर फोर्स वन विमान खरीदने की तैयारी में हैं।
::/introtext::अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि वह 390 करोड़ डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपए) में दो एयरफोर्स वन विमान खरीदेगा। अमेरिका की विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग से ये विमान खरीदे जाएंगे। फिलहाल जिस विमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सफर करते हैं, वह 31 वर्ष पुराना हो गया है। नए विमान 2024 तक मिलने की उम्मीद है।
नए एयरफोर्स वन विमानों में देशभक्ति का रंग नजर आएगा। जानकारी के अनुसार नए विमार लाल, सफेद और नीले रंग में रंगे होंगे जो अमेरिकी राष्ट्रध्वज में नजर आते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक बयान में कहा कि पारंपरिक नीले सफेद रंग में नजर आने वाला एयरफोर्स वन अब बदलेगा और लाल, सफेद, नीले रंग की स्कीम में नजर आएगा। इसके बाद यह दूनिया के शीर्ष पर होगा।
::/fulltext::लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने इसी साल मार्च में पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर नर्व एजेंट से हमला करने वाले को पहचान लिया है। दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के सैलिसबरी में सर्गेई और यूलिया पर नर्व एजेंट नोविचोक से हमला किया गया था। जांच अधिकारियों का मानना है कि हमलावर रूसी नागरिक था।
::/introtext::"प्रेस एसोसिएशन" न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि जांच अधिकारियों को लगता है कि उन्होंने हमलावर को सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान लिया है। उस समय ब्रिटेन आने वाले लोगों के दस्तावेजों के जरिए फुटेज का मिलान भी किया गया है।
हालांकि, पुलिस ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि चार मार्च को पूर्व रूसी जासूस और उनकी बेटी सैलिसबरी में बेहोशी की हालत में मिले थे। मेडिकल जांच में पता चला कि उन पर नोविचोक से हमला किया गया था। ब्रिटेन उसी समय से रूस पर इस हमले का आरोप लगाता रहा है।
::/fulltext::