Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
Mahavishratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-आराधना की जाती है. माना जाता है कि इसी दिन माता पार्वती और शिव शंकर विवाह के बंधन में बंधे थे. इस साल आने वाली 18 फरवरी के दिन शिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा. भक्त इस दिन अपने आराध्य भोलेनाथ की पूजा करते हैं और उनसे अपनी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करते हैं. इस दिन खासतौर से भक्त प्रयासरत रहते हैं कि भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न कर सकें. जानिए वे कौनसे कार्य हैं जिनसे भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं.
महाशिवरात्रि पर कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
व्रत करना
महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्नान के पश्चात व्रत का प्रण लिया जा सकता है. भोलेनाथ के लिए जो भक्त व्रत रखते हैं मान्यतानुसार भोलेनाथ उनसे प्रसन्न होते हैं. व्रत रखने के पश्चात भगवान शिव की पूजा की जाती है.
पहने यह रंग
महाशिवरात्रि के दिन घर पर शिवलिंग लाना बेहद शुभ माना जाता है. यह शिवलिंग छोटा भी हो सकता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.
अर्पित करें ये चीजें
महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है. इस दिन पूजा में उन चीजों को शामिल किया जाता है जो भोलेनाथ (Bholenath) को प्रिय हों और उन्हें प्रसन्न कर सकें. अक्षत, चंदन, गंगाजल, धतूरा, बेलपत्र और दही के साथ-साथ लाल-सफेद फूलों को पूजा में सम्मिलित करना शुभ मानते हैं.
मंदिर की सफाई
महाशिवरात्रि पर आप घर पर पूजा कर रहे हैं या नहीं फिर भी घर के मंदिर को साफ रखें. घर का मंदिर स्वच्छ रहेगा तो भगवान शिव प्रसन्न होंगे. कहते हैं मंदिर को साफ रखने पर माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है.
महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को देश में मनाया जाएगा. इस दिन विधि-विधान के साथ लोग भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे. ऐसी मान्यता है कि जो लोग महादेव की विधि पूर्वक पूजा पाठ करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. भगवान शिव की पूजा में कुछ चीजें होना बहुत जरूरी जिसमें से एक है बेलपत्र. बिना इसके इनकी पूजा अधूरी मानी जाती है. आखिर बेलपत्र और शिव जी के बीच क्या संबंध है और सबसे पहले किसने इस पत्ती को भोलेनाथ को अर्पित किया था. इन सारे सवालों के जवाब इस लेख में आपको जरूर मिल जाएंगे आज.
भोलेनाथ को किसने चढ़ाया था बेलपत्र
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मान्य जाता है। इस पर्व की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। इस दिन हर शिव भक्त मंदिर की लंबी कतारों में लगकर अपने महादेव के दर्शन के लिए इंतजार करता है। पूरी श्रद्धा के साथ व्रत का पालन करता है और शिव-पार्वती की पूजा करके मंगलमय जीवन की कामना करता है।
इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद ख़ास रहने की उम्मीद है। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। पैसों के लिहाज से भी आपका समय अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी लाभ होगा। व्यापर से जुड़े जातकों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
वृषभ राशि:
महादेव की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर भी खूब बरसने वाली है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे जिससे आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। भगवान शिव की कृपा से ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। प्रेमजीवन में मधुरता बढ़ेगी। इस अवधि में आपके अटके हुए काम भी पूरे हो जायेंगे।
मिथुन राशि:
मिथुन रही के जातकों के लिए ये महाशिवरात्रि बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। किस्मत के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या का हल हो जायेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि:
महाशिवरात्रि पर बन रहे सुरलभ योग से तुला राशि के जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सच्चे मन से मांगी गयी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
धनु राशि:
इस महाशिवरात्रि पर धनु राशि के लोगों को भोलेनाथ का खास आशीर्वाद मिल सकता है। करियर में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। आपकी कोई पुरानी दबी हुई इच्छा शिवजी की कृपा से इस अवधि में पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोगों पर भी इस महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऐसे स्रोतों से भी धन की प्राप्ति होगी जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। ये समय आपके लिए काफी शुभ रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
जब जब विख्यात कुम्भ मेले का आयोजन होता है तब तब मेले के अलावा एक और बात चर्चा का विषय बन जाती है और वो है नागा साधू। निर्वस्त्र, जटाधारी, शारीर पर भष्म लगाए नागा कौतुहल का विषय बनते हैं। मृत्यु को मात देने वाले करतब दिखाते शस्त्र से सुसज्जित इन नागाओं को सनातन धर्म का रक्षक माना जाता है। सांसारिक भोग विलास को त्याग देना और इन्द्रियों पर नियंत्रण कर लेना इनकी ख़ास विशेषता है। ताकत से भरपूर और हथियार से लैस नागा भोजन के लिए भिक्षा पर निर्भर होते हैं। ऐसी बहुत सारी रोचक बातें है नागाओं के बारे में लेकिन सबसे रोचक एक और बात है। शायद आप नहीं जानते होंगे की पुरुष नागाओं के जैसे ही महिला नागा भी होती हैं। क्या ये पुरुष नागाओं से अलग होती हैं? इनके बनने की प्रक्रिया क्या है? इनकी जीवन शैली क्या है? आइये जानते हैं महिला नागाओं से जुड़ी आश्चर्यजनक किन्तु सत्य बातें।
क्या महिला नागा भी निर्वस्त्र रहती हैं? पुरुष नागा साधू निर्वस्त्र रहते हैं। आमतौर पर जो लोग नागा साधुओं के बारे में जानते हैं उन्हें इनका निर्वस्त्र रहना आपत्तिजनक नहीं लगता क्योंकि नागाओं का मानना है की हर महिला चाहे वो छोटी सी बच्ची हो या व्यस्क - माँ के समान है और इसलिए ये नागा माँ के सामने शिशु रूप में रहते हैं। लेकिन महिला नागाओं का क्या? तो आपको बता दें की महिला नागा पीले या गेरुए वस्त्र से अपना तन ढक के रखती हैं। ये वस्त सिले नहीं होने चाहिए। पीले वस्त्रो में या फिर गेरुए वस्त्र में महिला नागा कुम्भ मेले में दिख जायेंगी। वैसे महिला नागा आमतौर पर भ्रमण करती बहुत कम देखने को मिलती हैं। ये तिलक लगाती हैं और सम्मान से इन्हें माता कहकर बुलाया जाता है।
क्या महिला नागा भी पुरुष नागाओं से जैसे सात्विक हो जाती हैं?
नागा बनने की प्रक्रिया काफी कठिन है। सांसारिक मोह माया भोग विलास का त्याग करना पड़ता है, इन्द्रियों पर नियंत्रण स्थापित करना पड़ता है, भिक्षा मांग कर खाना पड़ता है और ध्यान साधना में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पड़ता है। ये शर्तें सिर्फ पुरुष नागाओं के लिए ही नहीं है, यहीं शर्ते महिला नागाओं पर भी लागू होती हैं। इन्हें भी दैहिक और सांसारिक सुख का त्याग करना होता है और ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए नागा जीवन शैली को अपनाना होता है।
जिंदा रहते हुए ही अपना श्राद्ध कर्म
सामान्यतः श्राद्ध कर्म किसी के मरने के बाद होता है किन्तु नागा जीवित रहते हुए ही अपना पिंडदान कर देते हैं। ऐसा महिला नागाओं को भी करना होता है। 10 से अधिक वर्षो तक इन्हें ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है फिर सर मुंडवा कर किसी पवित्र नदी में स्नान करके इन्हें नागा होने की दीक्षा दी जाती है। इसी दौरान ये अपना पिंडदान भी कर देती हैं जो इस बात का द्योतक है कि अब जीवन सिर्फ ध्यान साधना और ईश्वर उपासना के लिए समर्पित है। इसके बाद ये बालों को प्राकृतिक रूप से रखती हैं जिससे जटा बन जाते हैं।
क्या है महिला नागा साधुओं का संगठन
देश में 13 साधू अखाड़े हैं। इनमें सबसे बड़ा अखाड़ा है दशनाम जुना अखाड़ा। सबसे ज्यादा महिला नागा इसी अखाड़े से जुड़ी हैं। महिला नागाओं की बढती संख्या को देख कर अखाड़ा प्रबंधन ने महिलाओं के लिए अलग से एक इकाई बना दी जिसका नाम है माई बड़ा अखाड़ा। इसमें से वरिष्ठ और योग्य महिला नागा को चुन कर श्री महंत की उपाधि भी दी जाती है जो अपना खुद का ध्वज लहराती हैं और आसन पर बैठ कर कुम्भ मेला में स्नान करने जाती हैं। नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।