Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
Kajari Teej 2023: कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत के पालन से दाम्पत्य जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर होती हैं और जीवन में प्रेम और सुख समृद्धि आती हैं। यह कजरी तीज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के प्रान्तों में विशेष तौर पर मनाई जाती है।
इस वर्ष कजरी तीज 2 सितम्बर को मनाई जायेगी। इस कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज, सातुढ़ी तीज भी कहा जाता है। जानते हैं कजरी तीज सम्बन्धी तिथि, मुहूर्त, महत्व और अन्य ज़रूरी जानकारियाँ -
कजरी तीज 2023 की तिथि एवं मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 1 सितंबर को रात 11:50 बजे शुरू होगी और समापन 2 सितम्बर को रात 08:49 बजे होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:57 से सुबह 09:31 बजे तक रहेगा। वहीं रात में शुभ मुहूर्त 09:45 बजे से 11:12 बजे तक रहेगा।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पहला कजरी तीज व्रत देवी पार्वती ने रखा था। इस व्रत का पालन करने से वैवाहिक महिलाओं को प्रेम और सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति होती है। इस दिन रात में चन्द्रमा की पूजा की जाती है और हाथ में गेहूं रखकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।
कजरी तीज के अवसर पर नीमड़ी माता की पूजा करने का विधान है। पूजा से पहले मिट्टी व गोबर से दीवार के कोने में तालाब जैसी आकृति बनाई जाती है और उसके पास नीम की टहनियों को रोप देते हैं। हाथ से बनाये इस तालाब में कच्चा दूध और जल डालते हैं और किनारे पर एक दीया जलाकर रखते हैं। फिर थाली में नींबू, ककड़ी, केला, सेब, सत्तू, रोली, मौली, अक्षत आदि पूजा के लिए रखे जाते हैं। इसके अलावा लोटे में कच्चा दूध लें और फिर शाम के समय श्रृंगार करने के बाद नीमड़ी माता की पूजा की जाती है।
इस दिन घर के मंदिर को मंडप जैसा सजाकर शिव गौरी की स्थापना करें और मां गौरी को शृंगार की चीज़ें और लाल चुनरी चढ़ाएं। मंत्रोच्चारण के साथ ही सच्चे मन से पूजन करें। शाम में नीमड़ी माता और देवी पार्वती के पूजन के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें और व्रत का पारण करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Hariyali Teej Puja Muhurat: श्रावण माह में पड़ने वाली तीज जिसे हरियाली तीज या श्रावणी तीज भी कहते हैं वो इस बार बहुत विशेष नक्षत्र में पड़ रहा है। इसलिए ये बहुत जरुरी है कि सही मुहूर्त में पूजा की जाए ताकि विशेष फल प्राप्त हो। आइये आपको बताते हैं इस बार के तीज का शुभ पूजा मुहूर्त क्या है।
तुंगनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में करीब 3680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये शिव मंदिर दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित मंदिर है। यहां का प्राकृतिक वातावरण इस मंदिर की खासियत है। ट्रैकिंग पसंद करने वाले लोगों को ये क्षेत्र काफी लुभाता है।
तुंगनाथ पर्वत पर होने के कारण इस मंदिर का नाम 'तुंगनाथ' मंदिर है। यह देवों के देव महादेव के पंच केदारों में से एक है। इस मंदिर में शिवजी के हृदय और उनकी भुजाओं की पूजा होती है। इस मंदिर की पूजा का दायित्व मक्कामाथ गांव के एक स्थानीय ब्राह्मण को सौंपा गया है। कहा जाता है कि मैथानी ब्राह्मण इस मंदिर में पुजारी के तौर पर काम करते हैं। मान्यता है कि यह दायित्व उन्हें विरासत में मिला है। पूर्व में उनके घर के ही लोग भोलेनाथ के हृदय और भुजाओं की पूजा किया करते थे।
इस मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है। इस जगह का संबंध महाभारत काल से भी है। मंदिर के बारे में कथा प्रचलित है कि इसे पांडवों ने बनावाया था। महाभारत युद्ध में मारे गए लोगों की वजह से पांडव काफी दुखी थे। वे शांति पाने के लिए हिमालय आए थे। उस समय उन्होंने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए इस मंदिर का निर्माण करवाया था। एक अन्य मान्यता के मुताबिक माता पार्वती ने भी यहां तप किया था।
चंद्रशिला नाम से भी जाना जाता है इस मंदिर को
तुंगनाथ मंदिर को लेकर मान्यता है कि रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इसी स्थान पर तपस्या की थी। इसके अलावा जब भगवान राम ने रावण का वध किया, तब स्वयं को ब्रह्ममण हत्या के शाप से मुक्त करने के लिए उन्होंने इसी स्थान पर शिवजी की तपस्या की। तभी से इस स्थान का नाम 'चंद्रशिला' भी प्रसिद्ध हो गया।
Nag Panchami 2023 Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास की शुक्ल पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व की बहुत अधिक महत्ता है। यह त्योहार भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में आता है। महादेव स्वयं अपने गले में नाग देव को आभूषण के रूप में धारण किये हुए हैं। इस दिन नाग देवताओं की पूजा करने का विधान है।
साल 2023 की नाग पंचमी से वृश्चिक राशि के जातकों को फायदा होगा। आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में बेहतरी आने की उम्मीद है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है।
नाग पंचमी के प्रभाव से धनु राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। इस राशि के जो व्यापारी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में अनुकूलता आएगी।
सावन मास में मनाई जाने वाली नाग पंचमी मकर राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। इस अवधि में आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। घर परिवार का माहौल काफी सुखद रहेगा। आप इस समय का आनंद लेंगे।
नाग पंचमी पर्व का सकारात्मक असर कुंभ राशि के लोगों को प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर से दबाव कम होगा। आपको दफ्तर में अनुकूल माहौल मिलेगा जिससे आपको राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।