Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
डॉ. सिंह ने चाय की खेती करने वाले किसानों को दी शुभकामनाएं.
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित विकास प्रदर्शनी के स्टाल में जशपुर जिले के ग्राम साराडीह के किसानों से मुलाकात की। ये किसान अपनी जमीन पर चाय की खेती कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों का हालचाल पूछा। डॉ. सिंह को किसानों ने बताया कि गांव में पैदा की गई चाय की ब्रॉडिंग साराडीह चाय के नाम से की गई है। किसानों ने मुख्यमंत्री को साराडीह चाय का पैकेट भेंट किया। किसानों ने यह भी बताया कि इस चाय की दो किस्मों ग्रीन टी और सामान्य चाय की बिक्री की जा रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों को शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के साराडीह गांव में स्थानीय किसानों की भागीदारी से वन विभाग द्वारा 20 एकड़ में चाय की खेती शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के स्टॉल में इस चाय बागान के मॉडल का अवलोकन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात एवं खनन राज्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय, गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, राज्य सभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजशरण भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
::/fulltext::बारह हजार परिवारों को आबादी पट्टा. पांच हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन, बाईस हजार हितग्राहियों को 6 करोड रूपए़ की सामग्रियां वितरित. लगभग 53.90 करोड़ रूपए लागत से निर्मित जशपुर-सन्ना मार्ग का लोकार्पण.
मुख्यमत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज जिला मुख्यालय जशपुर में लगभग 111 करोड़ 70 लाख रूपए के 1012 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें उन्होंने 90.24 करोड़ रूपये के 833 कार्यों का लोकार्पण और 21.46 करोड़ रूपए के 179 कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं में 22 हजार 303 हितग्राहियों को 5.85 करोड़ रूपए की विभिन्न सामग्रियां और सहायता राशि के चेक वितरित किए। डॉ. सिंह ने आम सभा में 2684 किसानों को 4.39 करोड़ रूपए का धान बोनस, 12 हजार 065 परिवारों को आबादी पट्टा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत् 5 हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन और 2010 श्रमिकों को सायकल, औजार एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने आमसभा में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से 53.90 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जशपुर-सन्ना मार्ग, 8.40 करोड़ रूपए की लागत लागत से जिला चिकित्सालय में मेटरनल चाईल्ड हेल्थ विंग का भवन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 2.30 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित बेन्जोरा से मनोरा कांजी तक सड़क, 67 लाख रूपए की लागत से करडीह से केसरा सोनक्यारी तक सड़क और 31 लाख रूपए की लागत सेे गजमा शासकीय उच्चत्ततर माध्यमिक विद्यालय के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने यहां जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें मुख्य रूप से 4.98 करोड़ की लागत से पाईपलाईन विस्तारीकरण कार्य, एक करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से नगड़ा से सरूवा मार्ग, एक करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से बगीचा से डुमरटोली मार्ग पर डोड़की नदी पर बनने वाली उच्च स्तरीय पुलिया, एक करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से नीमगांव में 50 सीटर नवीन आदिवासी बालक आश्रम और 49 लाख रूपए की लागत से नवसामर्थ्य नगर में बनने वाला प्रयोगशाला कक्ष शामिल है।
::/fulltext::मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के रायपुर निवास में गुरूवार 14 जून को ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम नहीं होगा। मुख्यमंत्री 14 जून को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नया रायपुर और भिलाई नगर में आयोजित कार्यक्रमों में उनके साथ रहेंगे।
::/fulltext::रायपुर, 12 जून 2018
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा - हम सब छत्तीसगढ़वासी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से दुआएं मांगते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा - मेरी शुभकामना है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।
::/fulltext::