Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
भिलाई. तीजन बाई के स्वास्थ्य में सुधार हो चूका है. तीजन बाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ दिख रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीजन बाई कल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकती हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजनबाई को अचानक दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. यहाँ तक कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी तीजन बाई को दिल का दौरा पड़ने की समाचार सुनकर चिंतित हो गए थे, मुख्यमंत्री ने तत्काल कॉल करने हालचाल जाना था. साथ ही मुख्यमंत्री ने उचित इलाज के निर्देश भी दिए थे. साथ ही यह भी बता दें कि तीजन बाई 6 जून को वे दिल्ली गई थीं. जहां जापान के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ उनके कार्यक्रम को लेकर मीटिंग थी. मीटिंग के बाद जब वे होटल पहुंची तो शाम करीब छह बजे उन्हें पीठ और छाती में दर्द महसूस हुआ था. बाद में वे फ्लाइट से वापस आए और एयरपोर्ट से सीधे भिलाई सेक्टर स्थित डॉक्टर रश्मि वर्मा से चेकअप कराया. उन्होंने उन्हें एक नस के ब्लॉकेज होने की बात कही और अस्पताल में एडिमट होने कहा. तब डॉ तीजन ने उन्हें घर जाकर वापस आने की बात कही. घरवालों से बातचीत करने के बाद सेक्टर 9 में ही चेकअप कराने की इच्छा जाहिर की थीं.
::/fulltext::अंबिकापुर,9 जून 2018। विकास यात्रा के प्रभारी राजेश मूणत शाम को किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया के साथ बाईक पर सवार होकर शहर में रोड शो समेत दिगर तैयारियों का जायज़ा लेने निकल तो पड़े पर तब दिलचस्प नज़ारा पेश आया जबकि शहर के महामाया चौक पर मौजुद सिपाही ने बाईक रोक ली और कहा
“वन वे है, रास्ता ब्लॉक है, तबो ले कहां ढूकोलत हस..नई जाए देहूं..चला वापस जावा”
बाईक पर पीछे बैठे मंत्री राजेश मूणत को सिपाही पहचानता नहीं था, नतीजतन बाईक चला रहे भारत सिंह ने यह बताया
“पाछू ढार मंत्री जी बैठिन है, सडक व्यवस्था देखे निकलिन है..जाए दे”
पर सिपाही ने इसे पहले मज़ाक़ माना और अपनी बात पर अड़ा रहा, उसने कहा
“नई जाए देहूं मतलब नई जाए देहूं,नियम तो नियम..मंत्री कईसे बाईक में बैठही”
अजीबो ग़रीब हालात में, रोड पर बाईक में खड़े भारत सिंह सिसोदिया और मंत्री राजेश मूणत को सिपाही की अडिगता प्रभावित कर गई। किसी सूरत में ना मानते देख आखिरकार भारत सिंह ने बहुत इसरार से कहा
“जाए दे भईया..बस जाए दे.. मान जा..फिर नई आब”
और तब जाकर सिपाही को जाने क्या तरस आया उसने यह कहते हुए जाने दिया
::/fulltext::“अब अइसन बोलत हस तो जा..लेकिन देख अब नियम मत तोडबे”
राज्य सरकार ने की गांव, गरीब, किसान की चिंता : मुख्यमंत्री
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में इस बार न केवल चौथी बार भाजपा की सरकार बनानी है, बल्कि प्रचंड विजय के साथ छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को पूरी तरह से उखाड़ फेंकना है। देश की राजनीति में ऐसी कोई भी पार्टी नहीं है जो चुनाव आने पर जनता के समक्ष जाकर अपने कामकाज का हिसाब-किताब दे। यह केवल भाजपा ही कर सकती है, और रमन सिंह की सरकार कर सकती है। रमन सिंह की सरकार ने चुनाव के पूर्व अपने कामकाज का हिसाब देने विकास यात्रा निकाली है और जनता को अपने कामकाज का हिसाब दिया है। उक्त बातें आज अंबिकापुर में आयोजित विकास यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही। श्री शाह ने कहा कि आज अंबिकापुर में जुटी इतनी अधिक भीड़ देखकर यह स्पष्ट है कि इस बार भी छत्तीसगढ़ में भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने आम जनता और कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि इस बार केवल जीत से काम नहीं चलेगा। बल्कि प्रचंड विजय के साथ छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को भी उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इतने सालों में कोई काम ऐसा नहीं किया कि भाजपा के कार्यकर्ताओ को सिर झुकाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार को इतना आशीर्वाद मिला कि आज छत्तीसगढ़ के हर घर में खुशहाली पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के 18 दिनों में 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में तथा 4 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर सरकार के मुखिया ने अपने कामकाज का हिसाब जनता के सामने रखा है।
राहुल पर साधा निशाना :
अमित शाह ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण सुन रहे थे, जिसमें वे केन्द्र सरकार से चार साल का हिसाब पूछ रहे थे। श्री शाह ने कहा कि देश में उनके परिवार ने 55 सालों तक राज किया। हिसाब से उन्हें देश की जनता को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता चार सालों का नहीं, बल्कि चार पीढिय़ों का हिसाब मांग रही है। उन्होने कहा कि देश ने 55 सालों में विकास क्यों नहीं किया? देश के 30 करोड़ परिवारों का बैंक एकाउंट क्यों नहीं खुला? पिछले 70 सालों में 10 करोड़ परिवार जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं था, कांग्रेस ने क्यों नहीं दिया? करोड़ों परिवार के घरों में शौचालय नहीं था, कांग्रेस ने क्यों नहीं बनवा दिया? जहां बिजली नहीं थी, ऐसे 19 हजार गांवों में बिजली क्यों नहीं पहुंचाई? यह सब काम मोदी जी के शासनकाल में केवल 4 साल में हो गया, हम जनता को बताएंगे और अपने काम का हिसाब भी देंगे।
श्री शाह ने कहा कि वर्ष 2022 तक देश के गरीबों के अपने आशियाने का सपना हम पूरा करने वाले हैं। देश में 1 करोड़ परिवारों को घर की सौगात भाजपा की सरकार देने वाली है। 2022 तक हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। मोदी जी की सरकार ने हर 15 दिनों में देश के गरीबों, किसानों के लिए एक नई योजना बनाई। ऐसे 116 योजनाओं की सूची उनके पास हैं, कांग्रेस ने ऐसी सूची क्यों नहीं बनाई? उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग विकास यात्रा का नहीं बल्कि विकास का विरोध कर रहे हैं।कांग्रेस के शासनकाल में अंतिम बजट 9 हजार करोड़ का था। मुख्यमत्री बनते ही डा. रमन सिंह ने उसे 83 हजार 169 करोड़ का किया है। राज्य में विद्युत उत्पादन बढ़ाया, 4 हजार मेगावाट को बढ़ाकर 22 हजार मेगावाट किया। छत्तीसगढ़ को जीरो पावर कट, और सरप्लस राज्य बनाने में भाजपा सरकार ने काम किया। कांग्रेस के शासनकाल में राज्य के अंदर केवल 70 प्रतिशत इलाकों तक बिजली पहुंची थी, आज प्रदेश का 98 प्रतिशत इलाका बिजली कनेक्शन से जुड़ गया है।
कृषकों के पास केवल 72 हजार विद्युत पंप थे, रमन सिंह की सरकार ने लाखों कृषकों तक पंप पहुंचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ पहले धान का कटोरा था, कांग्रेस के शासनकाल में यहां 65 लाख मेट्रिक टन धान उत्पादन होता था, रमन सिंह की सरकार ने इसे बढ़ाकर आज 1 करोड़ 3 लाख मेट्रिक टन किया है। राज्य में केवल दो मेडिकल कालेज थी, आज 10 हो गए हैं। पूर्व में एमबीबीएस की केवल 100 सीटें थी, आज 1100 सीट हो चुकी है। आज राज्य में 26 जिला अस्पताल गरीबों की सेवा में कार्यरत है।
मोदी ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान :
श्री शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान आए दिन हमले करता था। ऊरी में हुए हमले और 12 सैनिकों की शहादत ने जहां पूरे देश को झकझोर दिया था। मोदी सरकार में देश के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक का देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
भ्रमित करते हैं कांग्रेस के लोग :
श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलने और जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं। झूठ फैलाया गया कि आरक्षण, एससी एसटी एक्ट में बदलाव होगा, आरक्षण समाप्त होगा। मगर ऐसा नहीं होगा भाजपा के शासनकाल में तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। उन्होने कहा कि देश में नक्सलवाद का मुंहतोड़ जवाब देने का काम केवल छत्तीसगढ़ में हुआ है। इसलिए वे जनता से आव्हान करते हैं कि अच्दा काम करने वाले भाजपा सरकार की एक बार फिर से सरकार बनाएं।
::/fulltext::अंबिकापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो अंबिकापुर शहर के अग्रसेन चौक से शुरू हो चुका है, अंबिकापुर के रोड शो को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। तय वक्त के मुताबिक शुरू हुए अमित शाह के रोड शो को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ सड़क के दोनों ओर मौजूद है (Amit Shah, Raman Singh)। अमित शाह करीब एक घंटे तक रोड शो किया। विकास रथ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, कमलभान सिंह, विष्णुदेव साय भी मौजूद हैं। विकास रथ के ऊपर अमित शाह और डॉ. रमन सिंह मौजूद है, और साथ में कार्यकर्ताओं का विशाल हुजूम है। सडक के दोनों छोरों को रस्सी से बैरिकेट कर दिया गया है। यह रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा रहा। इनमें कई जगहों पर स्टेज भी बनाए गए है जहां कार्यकर्ताओं द्वारा विकास यात्रा का स्वागत किया गया।
::/fulltext::