Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर में सिक्ख समाज महिला विंग द्वारा आयोजित बैसाखी पर्व में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से समाज को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। आधुनिकता के इस दौर में संस्कृति और संस्कारों को बचाए रखना एक चुनौती है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी को बेहतर दिशा देने के लिए सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। ऐसे प्रयास सार्थक तभी होंगे जब समाज के सभी लोगों की भागीदारी होगी।
श्री अग्रवाल ने राजा भवन फाफाडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में आगे कहा कि सिक्ख समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। सिक्खों ने अपने प्राणों की आहुति देकर सनातन धर्म की रक्षा की है। अपने लिए तो सब जीते है पर दूसरों के लिए जीने का जज्बा सिक्खों ने दिखाया है। उन्होंने फोरम बनाकर समाज को संगठित करने में जुटे श्री महेन्द सिंह छाबड़ा और श्री सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि अपने समाज को एक बेहतर दिशा में लेकर जाने का काम इनकी टीम कर रही है। यह अच्छी बात है कि समस्त वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन इन्हें मिल रहा है। गुरु परंपरा पर चलने वाले इस सेवाभावी मेहनतकश समाज की वर्तमान पीढ़ी भी समाज के गौरव को बरकरार रखने में कामयाब हो रही है।
श्री अग्रवाल ने राजा भवन फाफाडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में आगे कहा कि सिक्ख समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। सिक्खों ने अपने प्राणों की आहुति देकर सनातन धर्म की रक्षा की है। अपने लिए तो सब जीते है पर दूसरों के लिए जीने का जज्बा सिक्खों ने दिखाया है। उन्होंने फोरम बनाकर समाज को संगठित करने में जुटे श्री महेन्द सिंह छाबड़ा और श्री सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि अपने समाज को एक बेहतर दिशा में लेकर जाने का काम इनकी टीम कर रही है। यह अच्छी बात है कि समस्त वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन इन्हें मिल रहा है। गुरु परंपरा पर चलने वाले इस सेवाभावी मेहनतकश समाज की वर्तमान पीढ़ी भी समाज के गौरव को बरकरार रखने में कामयाब हो रही है।
कृृषि मंत्री ने कहा कि समाज के निर्धन लोगों की मदद के लिये योजना बनाकर कार्य करना चाहिए। समाज के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी, बच्चों की पढ़ाई तथा जरूरतमंद लोगों का इलाज कराना समाज की सच्ची सेवा होगी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिक श्री गुरुचरण सिंह छाबड़ा, श्री दिलीप सिंह होरा, श्री मंजीत सिंह, श्री इंद्रजीत सिंह, श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा मौजूद थे।
’सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ की वेबसाईट लोकार्पित
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर समाज द्वारा प्रकाशित टेलीफोन डायरेक्ट्री का विमोचन किया। सिक्ख समाज की वेबसाइट ‘सिक्ख समाज सीजी डॉट कॉम’ का भी लोकार्पण उन्होंने किया। श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नई पीढ़ी को समाज से संबंधित सभी जानकारी मोबाइल पर ऑनलाइन प्राप्त करने में वेबसाइट निश्चित रूप से उपयोगी होगी। पुराने लोग जो कम्प्यूटर और स्मार्टफोन फ्रेंडली नहीं है, उनके लिए टेलीफोन डायरेक्ट्री काम आएगी। समाज को जोड़ने के लिए टेलीफोन डायरेक्ट्री और वेबसाइट का निर्माण निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है।
रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी ने सराहनीय कदम उठाया है
::/introtext::रायपुर. शहर में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इनमें से कई लोगों की जान समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचने कारण रास्ते में ही हो जाती है। इन परिस्थितियों में घायलों को समय रहते अस्पताल में पहुंचाने के लिए राजधानी रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी ने सराहनीय कदम उठाया है। इसके अंतर्गत कलेक्टर ने ऐलान किया है कि अब तो व्यक्ति घायलों को अस्पताल पहुंचाएगा उसे इनाम के रूप में 5000 रुपए देकर उनका सम्मान किया जाएगा। पढि़ए पूरी खबर...
ये फैसला है काबिले तारीफ
कलेक्टर ओपी चौधरी ने आज ऐलान किया है कि अब से जो सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाएगा, उन्हें 5000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ये फैसला उनलोगों के लिए वरदान की तरह है जिनकी मौत समय पर मदद ना मिल पाने के कारण होती है। अब 5000 के लिए ही सही लोग कम से कम मदद तो करेंगे। ये प्रोत्साहन राशि रेड क्रॉस सोसायटी के फण्ड द्वारा दी जाएगी।
24 घंटे के अंदर मिलेंगे पैसे
ओपी चौधरी के आदेश अनुसार, घायलों को अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे के अंदर ही पैसे मिल जाएंगे। पैसे रेड क्रॉस सोसायटी के फण्ड द्वारा दिए जाएंगे। साथ ही मदद के लिए आगे आने वालों को कोई परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
तत्काल ही लागू हुआ ये फैसला
कलेक्टर द्वारा घोषणा करने के तुरंत बाद से ही यह लागू हो चूका है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इसका एक सकारात्मक नतीजा सामाजिक नजरिये से सामने आयेगा।सड़क यातायात सुरक्षा समिति के पदेन चेयरमैन के नाते कलेक्टर ओपी चौधरी ने ये निर्णय लिया है।
जल गया बच्चों को पढ़ाने का सपना, कलेक्टर ने कहा करेंगे मदद
आंखों में आंसू और जले हुए नोटों की गाड्डी लेकर खमतराई निवासी सोनिया साहू कलक्टर कर्यालय पहुंची। महिला ने कलेक्टर से फरियाद लगाई कि अब व इन जले हुए नोटों से कैसे अपने बच्चों की पढ़ाई कराएगी। महिला ने अपनी आप बीती कलेक्टर को सुनाई। उनका दर्द सुनकर कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन मद से महिला को 50 हजार रुपये देने के आदेश दिया।
महिला ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। बीती 9 अप्रैल को सुबह वह नवरात्रि की पूजा करके दीपक जला कर मजदूरी करने गई थी। बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान दीपक से ही घर में आग लग गई। जिसमे घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। उसके कपडे तक जल गए। साथ ही बच्चों की मार्कसीट भी जलकर राख हो गए।
बच्चों के एडमिशन के लिए पाई-पाई जमा कर रखे थे
महिला ने बताया की उसके तीन बच्चे है। जिनके इस वर्ष स्कूल एडमिशन के लिए 5 हजार रु पाई-पाई जोड़क रखे थे। लेकिन आग ने पूरी मेहनत को खाक कर दिया। घटना से परिवार का जीवन चलाना भी मुश्किल हो गया है।
लोक सुराज और ग्राम सुराज अभियान के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह विकास यात्रा का आयोजन करने वाले है
::/introtext::रायपुर. लोक सुराज और ग्राम सुराज अभियान के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह विकास यात्रा का आयोजन करने वाले है। इसकी शुरुआत 11 मई से मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा के एक गांव से करने वाले है। दो चरणों में चलने वाले इस विकास यात्रा में गांव में घूमकर स्मार्ट फोन बांटेंगे। इसके अलावा सरकार लोगों की दुख तकलीफों को समझेंगे। ये यात्रा छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभाओं में जाएगी। बताया जा रहा है कि 30 मोबाइल ग्रामीण महिलाओं को बांटे जाएंगे। वहीं, इस योजना के तहत 50 लाख मोबाइल बांटे जाने है।
तैयारियां अंतिम चरण में
विकास यात्रा को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। पहला चरण करीब 35 दिनों का होगा। वहीं विकास यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत अगस्त के महीने में होगी। सभी 90 विधानसभाओं में मुख्यमंत्री की सभाएं होंगी। सीएम करोड़ों के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात भी लोगों को देंगे। साथ ही धान पर बोनस और चना उत्पादक किसानों को 1500 रुपए एकड़ की प्रोत्साहन राशि का भी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा फड़मुंशियों को साइकिल, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस का भी वितरण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती देर रात हुए नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया
::/introtext::सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती देर रात हुए नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। घटना किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। शहीद अनिल कुमार मौर्य एएसआइ के पद पर था। वह उत्तरप्रदेश के अमेठी का रहने वाला हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नक्सली मूवमेंट की सूचना पर सीआरपीएफ की 212 वीं बटालियन की एक टुकड़ी पालोड़ी कैंप से सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एएसआई अनिल कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने शहीद जवान की सांस थमने की पुष्टि कर दी। जवान उत्तरप्रदेश के अमेठी का रहने वाला है।
बताया जा रहा है नक्सलियों ने जवानों के सर्चिंग की सूचना पहले से ही मिल गई थी। इसलिए जंगल में घात लगाए बैठे थे। फिलहाल अभी ज्यादा कुछ जानकारी मीडिया को नहीं मिल पाई है।