Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
रायपुर । 52 दिनों बाद अजीत जोगी पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर रायपुर लौट आये। रायपुर लौटने पर अजीत जोगी बहुत ही शानदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के अंदर से ही स्वागत का सिलसिला जो शुरू हुआ, वो अभी भी जारी है। अजीत जोगी के स्वागत के लिए घंटों पहले ही कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच गये थे। जोगी कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के लिए अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से स्वागत की तैयारी की थी। जोगी कांग्रेस के कोर ग्रुप के मेंबर अमित जोगी, धर्मजीत सिंह, देवव्रत सिंह, अब्दुल हमीद हयात सहित करीब 15 से ज्यादा शीर्ष पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट के अंदर ही अजीत जोगी का जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद अब एयरपोर्ट से लेकर सागौन बंगले तक भी जोरदार स्वागत की तैयारी है। अजीत जोगी ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ लौटे हैं, अपनों के बीच लौटे हैं, इसकी उन्हें बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि वो नयी जिंदगी और नया चुनाव चिन्ह लेकर आये हैं, जनता की दुआओं का ही असर है कि वो पूरी तरह से आज स्वस्थ्य हो पाये हैं। उन्होंने पार्टी के चुनाव चिन्ह के बारे कहा कि आज प्रदेश के हर तबके की समस्याओं का निदान सिर्फ हल चलाते हुए किसान के पास है। उन्होंने कहा कि मैं अपना पूरा जीवन उनके लिए समर्पित करूंगा, जिन्होंने मेरे लिए दुआ की।
::/fulltext::श्री अशोक बजाज ने कहा: मुख्यमंत्री आधुनिक श्रवण कुमार.
रायपुर-मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत रायपुर और बलौदाबाजार जिलों के एक हजार बुजुर्ग तीर्थ यात्री राजधानी रायपुर से विशेष रेलगाड़ी द्वारा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रीनगर रवाना हुए। रेल्वे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज और नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाओं सहित बिदाई दी। तीर्थ यात्रियों के इस जत्थे में कई वयोवृद्ध महिलाएं भी शामिल हैं।
श्री बजाज ने इस अवसर पर कहा-छत्तीसगढ़ के दूरदराज गांवों में रहने वाले अनेक बुजुर्गों की हार्दिक इच्छा रहती है कि वे भी देश के विभिन्न तीर्थों की यात्रा करें। उनकी इस मनोकामना को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तीर्थ यात्रा योजना के जरिए पूर्ण करने का बीड़ा उठाया है। अब तक योजना के तहत हजारों बुजुर्गों ने देश के कई तीर्थों की यात्रा की है। श्री बजाज ने कहा-मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ स्थानों और आस्था केन्द्रों का निःशुल्क भ्रमण और दर्शन करवा रहे हैं। उन्होंने डॉ. रमन सिंह को इस योजना के सफल क्रियान्वयन पर आधुनिक श्रवण कुमार की संज्ञा दी।
रेल्वे स्टेशन पर कल आयोजित संक्षिप्त समारोह में तीर्थ यात्रियों को बिदाई देने के लिए प्राथमिक सहकारी समिति खोरपा के अध्यक्ष श्री हेमलाल साहू और जनपद पंचायत सदस्य सविता सिन्हा सहित श्री नारायण यादव और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेन्द्र पाण्डेय और विभाग के अन्य कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
::/fulltext::रायपुर- मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां राज्य सरकार के सेवा निवृत्त कर्मचारियों के संगठन छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज और छत्तीसगढ़ पेंशनर कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनरों की सुविधा के लिए ’आभार आपकी सेवाओं का’ नाम से ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम सहित विशेष वेबसाइट और मोबाइल एप्प की शुरूआत करने पर उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने विशाल पुष्पमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के महामंत्री श्री वीरेन्द्र नामदेव, छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री चेतन भारती और पेंशनर कल्याण संघ के संरक्षक श्री नरेन्द्र चंद्राकर सहित रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष श्री सी.एल. साहू तथा अन्य कई सदस्य शामिल थे।
::/fulltext::रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामचन्द्र सिंह देव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सवेरे राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी स्थित डॉ. सिंहदेव के निवास पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय डॉ. सिंहदेव के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। ज्ञातव्य है कि डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का आज रात लगभग डेढ़ बजे यहां एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनके देहावसान पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि डॉ. सिंहदेव का सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन सभी लोगों के लिए सादगी और शुचिता का प्रेरणादायक उदाहरण रहा। डॉ. सिंह ने यहां जारी शोक संदेश में कहा - एक सजग और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में स्वर्गीय डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव ने लगभग पांच दशक लम्बे राजनीतिक जीवन में सादगी के साथ जनता की सेवा को ही अपना लक्ष्य माना और जीवन भर समाज और देश की सेवा में लगे रहे। डॉ. रमन सिंह ने कहा - तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री और वर्ष 2000 में गठित छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री के रूप में डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। वह छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के राजपरिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उन्होंने राजा के रूप में नहीं, बल्कि अपना पूरा जीवन फकीर की तरह गुजारा। वह पक्ष और विपक्ष के सभी लोगों में समान रूप से लोकप्रिय थे। डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय डॉ. सिंहदेव को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए और समुची पीढ़ी के लिए आदर्श बताया।
डॉ. सिंह ने कहा - स्वर्गीय डॉ. सिंहदेव एक विद्वान अर्थशास्त्री और चिंतक थे। पर्यावरण और जल संसाधन जैसे विषयों पर उनकी गहरी पकड़ और विशेषज्ञता थी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण और विकास में उनका योगदान आज भी याद किया जाता है। डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय डॉ. सिंहदेव के साथ अपने वर्षाें पुराने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा - मुझे उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा। छत्तीसगढ़ राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर समय-समय पर उनसे मेरी बातचीत होती रहती थी। कई बार वह मुझे पत्र लिखकर भी महत्वपूर्ण सुझाव देेते रहते थे। उनके निधन से हम सबने एक लोकहितैषी राजनेता और कुशल प्रशासक को हमेशा के लिए खो दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
::/fulltext::