Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार शाम को यलो अलर्ट जारी किया। इसमें 24 से 48 घंटे का पूर्वानुमान है। इसके अनुसार अगले 24 घंटे में बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर और 48 घंटे के भीतर बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी से अति-भारी बारिश हो सकती है।
::/introtext::राजधानी रायपुर में बीते तीन दिनों से बारिश नहीं हुई, सिर्फ हल्की फुहारें पड़ीं। गुरुवार को धूप खिली रही। इसके पूर्व हफ्तेभर अच्छा बारिश हुई और रायपुर औसत वर्षा वाले शहरों में शामिल हो गया। बारिश ने किसानों के माथे से परेशानी की हटा दी। किसानों को बोआई के लिए पर्याप्त समय मिल गया।
उन किसानों के लिए फायदेमंद रही, जिन्होंने पूर्व में बोआई कर ली थी। बीते तीन दिनों से बारिश न होने की वजह से ही तापमान बढ़कर 30 डिग्री पर जा पहुंचा है। बीते 10 दिनों में हुई बारिश से प्रदेश में सूखे के स्तर के करीब पहुंचे जिले बाहर आ गए। बांध भी 50 फीसद भर गए है। गौरतलब है कि केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग पूर्व में ही घोषणा कर चुका है कि मध्य-भारत में 95 फीसद बारिश होगी।
सर्वाधिक बारिश- पेंड्रा रोड, अंबिकापुर में
अलर्ट की वजह- उत्तरी मध्यप्रदेश समीपवर्ती क्षेत्र पर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है, इसके संगत ऊपरी चक्रवाती घेरा 4.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक दूसरा कम दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके समीपवर्ती क्षेत्र पर 7.6 किमी ऊंचाई तक है।
::/fulltext::रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले वितत मंत्री और कोरिया के राजा रामचन्द्र सिंहदेव का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को रात डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन लाया जाएगा।
::/introtext::बुधवार को सांस लेने में तकलीफ के कारण रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनकी तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई थी। इस बीच गुरुवार रात 1.30 बजे उनके निधन की खबर आई। रामचंद्र सिंहदेव 88 साल के थे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि डॉ .सिंहदेव अपने सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सभी लोगों के लिए सादगी और शुचिता के प्रतीक और प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने एक सजग और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में पचास वर्षों से भी ज्यादा समय तक जनता को अपनी मूल्यवान सेवाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री और वर्ष 2000 में गठित छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री के रूप में आम जनता की बेहतरी के लिए डॉ. सिंहदेव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
::/fulltext::दंतेवाड़ा । बैलाडीला की तराई मे मारे गए नक्सलियों के शव देर रात दंतेवाड़ा लाया गया. जिनकी शिनाख्त हुई। इनमें छह महिला और दो पुरुष हैं। तीन नक्सली 5 लाख और 2 नक्सली 1-1 लाख रुपए के ईनामी हैं। गौरतलब है कि नक्सलियों को मार गिराने के बाद उनके शव जंगल से बाहर लाने फोर्स को 13 घंटे से अधिक समय लग गए।
::/introtext::सुबह छह बजे की मुठभेड़ के बाद शाम सात बजे फोर्स गंगालूर के पास सड़क पर पहुंची। इसके बाद वाहनों से बीजापुर जिला मुख्यालय और फिर दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए। जवानों को शव लाने के लिए सीधी पहाड़ी चढ़ने उतरने के साथ ही रास्ते में दो बड़े नाले और कई छोटे पहाड़ी नाले भी पार करने पड़े।
कई नक्सली मारे जाने का दावा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ में एक दर्जन से अधिक नक्सली मारे गए और कई घायल हुए हैं। घायल और मारे गए कुछ नक्सलियों के शव उनके साथी अपने साथ ले गए। सर्चिंग के दौरान आठ शव बरामद हुआ। इसके साथ ही असलहा भी मिले। मौके पर कई जगह खून के निशान मिले हैं।
::/fulltext::रायपुर। देश में सक्रिय लाल आतंकी संगठन के सुप्रीमो गणपति को केंद्रीय व नौ राज्यों की खुफिया एजेंसी और पुलिस 40 वर्षों में तलाश नहीं पाई है। यहां तक पुलिस या एजेंसियों के पास उसकी कोई ताजा फोटो भी नहीं है। एकमात्र फोटो है, वह भी करीब 20 से 25 साल पुरानी है।
::/introtext::इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गणपति कितना तेज है और उसकी सुरक्षा कितनी तगड़ी है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को कथित रूप से चुनावी मदद के ऑफर की वजह से गणपति इस वक्त सुर्खियां में है।
गणपति यानी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी का महासचिव मुपल्ला लक्ष्मण राव, ऊर्फ गणपति ऊर्फ लक्ष्मण राव, ऊर्फ राजि रेड्डी, ऊर्फ श्रीनिवास राव। मूतलः आंध्रप्रदेश के करीमनगर का रहने वाला है। पुलिस के पास उपलब्ध रिकार्ड के अनुसार साइंस स्नातक गणपति बीएड के बाद शिक्षक बना, लेकिन बाद में नक्सली संगठन से जुड़ गया।
करीब तीन करोड़ 60 लाख का इनामी गणपति की उम्र अभी करीब 70 वर्ष है। 1977 में पहली बार उसे पकड़ा गया था। 1979 में वह जमानत पर रिहा हुआ, उसके बाद से कभी पुलिस के हाथ नहीं आया।
15 साल से कर रहा नेतृत्व
देश में सक्रिय नक्सली संगठनों के गठजोड़ से 2004 में सीपीआई (माओवादी) खड़ी हुई है। गणपति को उसी साल इसकी केंद्रीय कमेटी का महासचिव बनाया गया, उसके बाद से वह लगातार इस पद पर बना हुआ है।
गंभीर रूप से बीमार है गणपति
केंद्रीय व आंधप्रदेश की खुफिया एजेंसियों के हवाले से मिली खबरों के अनुसार गणपति गंभीर रुप से बीमार है। उसकी किडनी खराब हो गई है, घुटने में दिक्कत है, शुगर और बीपी कभी भी शिकायत है। फिलहाल उसकी स्थिति चलने- फिरने की नहीं है। लंबे समय से संगठन की गतिविधियों से भी वह दूर है। इसी वजह से केंद्रीय कमेटी में दूसरे नंबर के सदस्य नंबाला केशव राव को संगठन की कमान सौंपी गई है। राव नक्सलियों की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के महासचिव है।
नवंबर 2016 के बाद नहीं आया कोई बयान
गणपति का नवंबर 2016 के बाद से कोई बयान नहीं आया है। नवंबर में गणपति ने नोटबंदी समेत मोदी सरकार के कई फैसलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
::/fulltext::