Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
रायपुर । नक्सल आपरेशंस में पुलिस को आज मिली बड़ी कामयाबी पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रमन सिंह को फोन पर बधाई दी है। आज सुबह हुए इनकाउंटर में पुलिस ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है, हथियारों की बरामदगी के आधार पर कहा जा रहा है कि मारे गये नक्सलियों में कई टाप कमांडर भी हैं।
पुलिस ने आज तड़के बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती तीमेनार की पहाड़ी पर मुठभेड़ में कई नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है, जिसमें से 8 नक्सलियों के शव और काफी हथियार भी मिले हैं। नक्सलियो के शव में तीन महिला नक्सलियो के शव बरामदगी के साथ दावा है कि मौक़े से दो इंसास रायफल भी बरामद हुई है। इंसास की बरामदगी का मतलब है कि मारे गए माओवादियों में बड़े कैडर का एक या दो नाम शामिल है। इस घटना के बाद आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रमन सिंह से फोन पर बात की और बस्तर में इनकाउंटर के दौरान मिली बड़ी कामयाबी की बधाई है। आपको बता दें कि ये कामयाबी डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट आपरेशन में अंजाम दिया गया है।
::/fulltext::बिलासपुर। रेलवे परिक्षेत्र स्थित भारतमाता आंग्ल भाषा स्कूल के विज्ञान क्लब को नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, अमेरिका) की सदस्यता मिली है। उसका चयन नासा के अंतरिक्ष क्लब के तहत विज्ञान के क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचार प्रयोगों के आधार पर किया गया है। स्कूल के प्राचार्य के निर्देशन में स्कूल में विज्ञान क्लब का संचालन किया जा रहा है। यह क्लब पिछले 17 वर्षों से राज्य का सर्वश्रेष्ठ विज्ञान क्लब बना हुआ है। इसी बीच जल संरक्षण को लेकर उनके द्वारा बनाए गए सोख्ता गड्ढे के मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। फिर क्लब को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विज्ञान क्लब का पुरस्कार मिला। तब इस मॉडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विज्ञान मेले में भेजा गया और नासा में भी आवेदन किया गया। अध्ययन के बाद यह सदस्यता प्रदान की गई।
इसी कड़ी में क्लब की ओर से समुदाय की विभिन्न समस्याओं को हल करने अभिनव परियोजनाओं को निर्माण भी किया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विज्ञान मेले में देश की टीम में क्लब के छात्रों को शामिल किया गया। जिसमें मो. समीर, हिमांगी हालदार, कृष्टि जॉर्ज, मोनिका, दनीलाक्षी चटर्जी, आशीष पाठक हैं। विज्ञान क्लब की इस सफलता पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व शाला प्रबंधन ने बधाई दी है।
यह होगा फायदा
नासा के अंतरिक्ष क्लब की सदस्यता मिलने के बाद अब यहां होने वाले सभी प्रकार के शोध व अन्य रचनात्मक गतिविधियों की मॉनिटरिंग नासा के प्रतिनिधि करेंगे। इसके साथ ही उन्हें तकनीकी मदद भी प्रदान की जाएगी। इससे बाल वैज्ञानिक आगे बढ़ेंगे और नए आने वाले बच्चे भी उनसे प्रेरित होंगे।
मिलेगा टास्क
क्लब को नासा की ओर से हर साल विभिन्न क्षेत्रों में टास्क भी दिए जाएंगे। इसके लिए जरूरी संसाधन व तकनीकी सहायता दी जाएगी। खास बात यह है कि कुछ ऐसी जानकारियां जो पुस्तकों में या इंटरनेट पर भी उपलब्ध नहीं हैं, ये बाल वैज्ञानिकों को नासा की ओर से सीधे ऑनलाइन प्रदान किए जाएंगे।
::/fulltext::कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के सुदूर नक्सल प्रभावित जिले कोंडागांव में एक बार फिर आटीबीपी के जवानों ने अपनी जांबाजी दिखाते हुए एक महिला की जान बचाई है। क्षेत्र का हेडली गांव सड़क मार्ग से आज भी जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते यहां नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में इस गांव की रहने वाली शेवाती यादव की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई। आठ दिन पूर्व महिला को प्रसव हुआ था। उसे तत्काल 40 किलोमीटर दूर स्थित जिला मुख्यालय के अस्पताल पहुंचाना था। बारिश के चलते सड़क से गांव का संपर्क कटा हुआ था, जिसके चलते आवागमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस घटना की सूचना यहां स्थापित आईटीबीपी की 41वीं बटालियन के कमांडेंट सुरिंदर खत्री को लगी। थोड़ी देर में जवान सक्रीय हो गए और तय किया गया कि एक त्वरित बचाव अभियान के तहत महिला को किसी भी स्थिति में जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
कंपनी कमांडर दीपक भट्ट के नेतृत्व में अभियान शुरू हुआ। स्ट्रेचर पर महिला को सुरक्षा के साथ लिटा कर उसे कंधे में ढोते हुए जवानों ने सफर शुरू किया। रास्ते में कहीं कमर तक पानी तो कहीं घुटनों तक कीचड़ पसरा था, जवान कहीं स्र्के नहीं।
आखिरकार एक लंबे सफर के बाद शेवाती को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। अब शेवाती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आईटीबीपी के जवानों ने अपने हौसले और सकारात्मक रवैये के साथ एक महिला की जान बचा ली। उनके इस काम की क्षेत्र में काफी तारीफ हो रही है। यह इस माह इस तरह का तीसरा अवसर है जब आईटीबीपी के जवानों ने अपने हौसले के साथ इस किसी की जान बचाई है।
::/fulltext::दंतेवाड़ा। बीजापुर की सीमा से सटे तिमेनार में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया। इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद किए गए हैं। इसमें कुछ ऑटोमेटिक और लोकल मेड हथियार शामिल हैं। डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 8 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे, तभी यहां जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 8 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों ने इस इलाके में कैंप लगाया था।
::/fulltext::