Thursday, 13 March 2025

All Categories

3225::/cck::

बार-बार होते हैं या में परिवर्तन को झेल नहीं पाते और तबीयत बिगड़ जाती है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है.....

::/introtext::
::fulltext::
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बार-बार होते हैं या में परिवर्तन को झेल नहीं पाते और तबीयत बिगड़ जाती है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है। अगर आपको नहीं पता कि आप क्यों पड़ते हैं बीमार तो जान लीजिए कि आपका इम्यून सिस्टम है कमजोर। दरअसल आपका बार-बार बीमार होना यह बताता है कि बाहरी आक्रमण से बचने के लिए आपका शरीर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। बाहरी आक्रमण से शरीर का रिएक्ट करना हीआपकी मौसमी बीमारी हैं। इन 5 उपायों को अपनाकर बच सकते हैं बीमार होने से।
 
1. फल ज्यादा खाएं : आपको बीमार पड़ने से बचने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करना है। संतरा, मौसमी आदि रसदार फलों में भरपूर मात्रा में खनिज लवण तथा विटामिन सी होता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
2. अंकुरित अनाज : अंकुरित अनाज गुणों की खान है। ये ऐसा खजाना है जिसके सेवन के बाद आपको नहीं रहेगी कोई भी समस्या। अंकुरित अनाज (जैसे मूंग, मोठ, चना आदि) तथा भीगी हुई दालों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। अनाज को अंकुरित करने से उनमें उपस्थित पोषक तत्वों की क्षमता बढ़ जाती है।
 
3. अनाज खाएं बदल बदल कर : आपके शरीर में किसी एक तत्व की अधिकता नहीं होनी चाहिए। आपको इसके लिए अनाज बदल कर खाने चाहिए। गेंहूं के अलावा ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी जैसे अनाज अपना लें। 
 
4. हल्दी, तुलसी और अदरक का प्रयोग बढ़ा दें : ये तीनों तत्व वेज भोजन में मौजूद सबसे ज्यादा ताकतवर एंटीबायोटिक हैं। ये आपके इम्यून सिस्टम को बढ़िया कर देंगे।

5. योगा या एक्ससाइज : आपको नियमित तौर पर योगा या एक्ससाइज करना है। अभी नहीं कर रहे तो तुरंत शुरू कर दें आपको अपनी तबियत में फर्क महसूस होगा।
::/fulltext::

3211::/cck::

 दिखाई दे तो समझ जाइए कि शरीर में नमक बढ़ रहा है.....

::/introtext::
::fulltext::
ऊपर से डालकर खाने की आदत हममें से कई लोगों को होती है। इसके अलावा लेकिन कई खाद्य चीजें ऐसी होती हैं कि भले ही टेस्ट में आपको उनमें पड़ा नमक ठीक लगे लेकिन उनके सेवन से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो सकती है। अधिकतर फास्टफूड टेस्ट में अच्छे लगते हैं लेकिन उन्हें खाने से शरीर में सोडियम ज्यादा हो जाता है।
 
अगर आपको भी अपने आप में यह 5 दिखाई दे तो समझ जाइए कि शरीर में नमक बढ़ रहा है।
 
1. निर्णय लेने में कमी: आपको भरोसा नहीं होगा लेकिन 2011 में आई एक कैनेडियन स्टडी में यह सामने आया कि ज्यादा नमक का आपके दिमाग पर असर होता है। जो अधिक नमक खा रहे थे उनका काम कम नमक खाने वालों की तुलना में अस्पष्ट था। उनमें अधिक नमक के कारण अपने काम को समझ कर फैसला लेने की शक्ति में कमजोरी पाई गई।
 
2. आपको ज्यादा प्यास लगती है : हर बार प्यास लगने का मतलब नमक की अधिकता नहीं हो सकती, लेकिन ज्यादातर मामलों में शरीर में नमक की मात्रा बढ़ने पर प्यास बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका शरीर अपने सिस्टम से अधिक सोडियम निकालना चाहता है।

 
3. आपको बेवजह सूजन आती है : जी हां सुनने में अजीब लगे लेकिन एक रात ही अधिक नमक आपके शरीर पर कई तरह असर छोड़ सकता है, इसे इडिमा (edema) कहते हैं। आपको शरीर में बिना वजह सूजन आ जाती है।
 
4. पथरी हो सकती है : डाइट में ज्यादा नमक आपकी किडनी के फंक्शन प्रभावित कर सकता है। नमक से यूरिन में होने वाले प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है यह खतरनाक है। आपको पथरी हो सकती है।
 
5. ब्लड प्रेशर ज्यादा होना : आपने ये तो सूना ही होगा कि जिन्हें ब्लड प्रेशर हो वे कम नमक खाएं। जान लीजिए कि ज्यादा नमक आपको ब्लड प्रेशर का मरीज बना सकता है।
 
कई केस में अधिक नमक पेट में छाले पैदा कर सकता है। नमक इतना भयानक है क़ि जानवरों में यह कैंसर पैदा कर सकता है।
::/fulltext::

3184::/cck::

के महीने में कुछ चीजों का सेवन वर्जित होता..... 

::/introtext::
::fulltext::
के महीने में कुछ चीजों का सेवन वर्जित होता है। यह एक धार्मिक मान्यता है। इन मान्यताओं का उद्देश्य सेहत को बेहतर बनाए रखना होता है।
 
हरी सब्जियां : सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए। इस महीने में पत्तेदार सब्जियां शरीर में वात को बढ़ाती है। इसके अलावा मानसून के दिनों में कीडों का संक्रमण अधिक होता है।
 
बैंगन : सावन के महीने में बैंगन नहीं खाया जाता। बरसात के दिनों में बैंगन में कीड़ों का प्रभाव अधिक होता है।
 
दूध : सावन के महीने में दूध, डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दिनों गाय भैंस चारे के साथ बारिश की संक्रमित चीजें भी खा लेती हैं इससे उनका दूध विषैला हो जाता है। इसीलिए सावन मास में दूध शिव जी को तो अर्पित होता है पर सेवन नहीं किया जाता।
::/fulltext::
R.O.NO.13073/4 " B
RO No 13073/4 A
RO no 13129/5 D
R.O.NO.13073/4 " B
RO No 13073/4 A
RO no 13129/5 D

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total847806

Visitor Info

  • IP: 3.147.86.97
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

1
Online

2025-03-13