Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
इसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है और साथ ही इसका तेल भी बहुत ही फायदेमंद होता है।
नई दिल्ली। आपने अभी तक कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के कार्यों में ही किया होगा। लेकिन ये कपूर होम-हवन और पूजा-पाठ के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। कपूर के जरिए आप कई तरह की बीमारियों को दूर रख सकते हैं। इसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है और साथ ही इसका तेल भी बहुत ही फायदेमंद होता है। कई दवाइयों में भी कपूर शामिल किया जाता है और मरहम भी तैयार किए जाते हैं। यहां जानिए किन कपूर के 7 फायदे:
1. अगर आपको चोट लग गई है या कहीं कट जाने के कारण घाव हो गया है तो कपूर में पानी मिलाकर उस जगह पर लगाएं इससे राहत मिलेगा। कपूर में एंटीबायोटिक होता है जो चोट को हील करने में मदद करता है।
2. होगा आप किसी भी दर्द वाली जगह पर कपूर के तेल से मालिश कीजिए, ऐसा करने से आपका दर्द दूर होगा। पुराने जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह बहुत फायदेमंद है।
3. डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप कपूर का यूज कर सकते हैं। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इससे हेड मसाज करें और फिर आधे घंटे बाद सिर धो लें। इस उपाय को लगातार करते हैं तो फायदा नजर आने लगता है।
4. नारियल के तेल में कपूर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए और इसका इस्तेमाल खुजली वाली जगह पर कीजिए यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको बहुत ही जल्दी आराम मिल जाएगा।
5. किसी प्रकार के इंफेक्शन की समस्या है तो आप कपूर के धुएं से बैक्टीरिया खत्म कर सकते हैं। यदि आप कपूर के धुएं का इस्तेमाल करते हैं तो इससे होने वाले इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।
6. अपनी फटी एड़ियों से छुटकारा प्राप्त करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा-सा कपूर और नमक डालकर इसमें कुछ देर तक अपने पैर डालकर रखिए। फिर स्क्रब करके मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लीजिए। इससे आपकी फटी एड़ियां एकदम मुलायम हो जायेंगीं।
7. दांतों में दर्द की समस्या है तो आप दर्द वाली जगह पर कपूर का पाउडर लगा लीजिए, इससे आपके दांत दर्द में राहत मिलेगा।
::/fulltext::बारिश आते ही घरों में चूहों का आतंक शुरु हो जाता है। बारिश से बचने के चक्कर में अक्सर चूहें भी अपने लिए जगह ढूंढतें हुए घरों में बिल बनाकर रहने लगते है। चूहें जिस घर में भी घुसते हैं वहां नुकसान जरुर करते हैं। घर का नुकसान तो अलग बात है, इनसे कई तरह की बीमारियां होने का भी डर लगा रहता है। हाल ही में चूहों के वजह से लेप्टोस्पायरोसिस के मुंबई में गंभीर कैसेज देखने को मिलें।
बिना दवाईयों के उपयोग भी आप घर में मिलने वाली कई ऐसी चीजों की मदद से चूहों को भगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
प्याज की गंध बहुत तीखी होती है, चूहे इसको सहन नहीं कर पाते। जहां भी चूहे दिखाई दें, वहां प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख दें। इसकी गंध से ये घर छोड़कर चले जाएंगे।
बाल
इंसान के बाल भी चूहों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसे फेंकने के बजाए चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे।
गोबर
चूहों के बिलों के पास गोबर रख दें, इसे खाने के बाद चूहें पेट के संक्रमण से मर जाते हैं।\
तेजपत्ता
चूहें तेजपत्ते की मीठी खुश्बू से जल्द खींचे चले आते है, जिसका नतीजा ये होताहै कि इसे खाते है इसके विषैले तत्व (चूहों के लिए) की वजह से वो मर जाते हैं।
पुदीना
घर में जिस जगह से चूहा प्रवेश करता है वहां पुदीने के तेल में रुई भिगोकर रख दीजिए। पुदीने की गंध से चूहा घर के अंदर घुस नहीं पाएगा। चूहों को भगाने के लिए आप अपने घर में पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं।
बिल्ली
ये तो हर कोई जानता है कि बिल्ली और चूहों की बनती नहीं है। बिल्लियां चूहों की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। जिस घर में बिल्ली होती है वहां चूहें फटकते भी नहीं है।
काली मिर्च को पानी में मिलाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।
चूहों के बिल के पास फिटकरी का पाउडर रख दें। चूहें आपके घर से दूर भाग जाएंगे।
उल्लू के पंख
उल्लू के पंख से चूहे बहुत डरते हैं। अगर आपको उल्लू के पंख मिल जाएं तो उसे लाकर चूहे के बिल के पास रख दें। चूहें आपके घर में नहीं दिखाई देंगे
::/fulltext::