Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
कर्ण महाभारत के वीर और बहादुर योद्धाओं में से एक था। हालांकि उसने यह युद्ध कौरवों की ओर से लड़ा था फिर भी वह श्री कृष्ण को बहुत प्रिय था क्योंकि उसका ह्रदय पवित्र और साफ़ था। साथ ही वह अच्छे गुणों वाला मनुष्य था। वह एक सच्चा इंसान होने के साथ साथ निडर योद्धा भी था। तीरंदाज़ी में महारथ हासिल करने वाले कर्ण ने बचपन से ही बहुत सारे कष्ट झेले थे। कर्ण दुर्योधन का सबसे अच्छा मित्र था इसलिए महाभारत में उसने युद्ध पांडवों के विरुद्ध लड़ा था। कर्ण को बहुत बड़ा दानी भी कहा जाता था। कहते हैं अगर कोई उससे कुछ माँग ले तो वह कभी इंकार नहीं करता था चाहे इसके लिए उसे अपने प्राण तक संकट में क्यों न डालने पड़ जाए। आइए जानते हैं कर्ण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें और साथ ही उन तीन वचनों के बारे में जो श्री कृष्ण ने कर्ण के अंतिम समय में उसे दिया था।
पिता से मिला था कवच
कर्ण की माता कुंती थी जो पांडवों की भी माता थी। कर्ण का जन्म कुंती और पांडु के विवाह के पूर्व हुआ था। सूर्य देव के आशीर्वाद से ही कुंती ने कर्ण को जन्म दिया था इसलिये कर्ण को सूर्य पुत्र कर्ण के नाम से जाना जाता है। सूर्यदेव ने अपने इस पुत्र को एक कवच प्रदान किया था जिससे उसे कोई भी पराजित नहीं कर पाता। कर्ण आज भी एक ऐसे महान योद्धा के रूप में जाना जाता है जो अपने समस्त जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ता रहा। वास्तव में उसे वह सब कुछ प्राप्त नहीं हो पाया जिसका वह असली हक़दार था।
जब सूर्यदेव ने कर्ण को दी चेतावनी
कहते हैं कर्ण प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करता था वह किसी के लिए भी अपना यह नियम कभी नहीं तोड़ता और उस समय उससे कोई भी कुछ भी माँग ले वह कभी इंकार नहीं करता। क्यों, कर्ण और अर्जुन दोनों ही बड़े बलवान और वीर पुरुष थे चूंकि कर्ण के पास उसके पिता का दिया हुआ कवच था इसलिए वह अर्जुन से अधिक शक्तिशाली माना जाता था। वहीं दूसरी ओर इंद्र देव इस बात से बड़े ही चिंतित और भयभीत थे कि कर्ण के पास वह कवच है इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि जब कर्ण सूर्यदेव को जल अर्पित कर रहा होगा तब वे दान स्वरुप वह कवच उससे मांग लेंगे। जब सूर्यदेव को वरुण देव के इरादों की भनक लगी तो उन्होंने फ़ौरन कर्ण को चेतावनी दी और उसे जल अर्पण करने से भी मना किया। किन्तु कर्ण ने उनकी एक न सुनी, उसने सूर्यदेव से कहा कि सिर्फ दान के भय से वह अपने पिता की उपासना करना नहीं छोड़ सकता।
इंद्र देव ने ब्राह्मण का रूप धारण किया
सूर्यदेव के मना करने के बावजूद अगली सुबह कर्ण उन्हें जल अर्पित करने नदी के तट पर पहुंच गया जहां पहले से ही इंद्र देव एक ब्राह्मण का रूप धारण करके उसका इंतज़ार कर रहे थे। जैसे ही वह सूर्यदेव की पूजा समाप्त करके उठा इंद्र देव उसके पास पहुंच गए और दान में उससे उसका कवच मांग लिया। अपने स्वभाव अनुसार उसने ख़ुशी ख़ुशी वह कवच उन्हें दान में दिया। हालांकि उसकी इस बात से प्रसन्न होकर उन्होंने कर्ण को एक अस्त्र प्रदान किया जिसका प्रयोग वह अपनी रक्षा हेतु केवल एक ही बार कर सकता था।
अर्जुन के साथ युद्ध में हुई कर्ण की हार
कहा जाता है इंद्र देव को दान में अपना कवच देना ही युद्ध में अर्जुन के हाथों कर्ण की हार का सबसे बड़ा कारण था। इसके अलावा कर्ण ने इंद्र देव के द्वारा दिए हुए उस अस्त्र का प्रयोग भी अर्जुन से युद्ध के पहले ही कर लिया था। हालांकि, उसके अच्छे कर्म और सत्य के प्रति उसके समर्पण के कारण ही वह श्री कृष्ण के बेहद करीब था।
श्री कृष्ण ने दिए थे कर्ण को ये तीन वचन
कहते हैं कर्ण की हार से श्री कृष्ण बहुत दुखी हुए थे। उसके अंतिम क्षणों में वे उसके समक्ष प्रकट हुए और उससे उसकी अंतिम इच्छा पूछी। तब कर्ण ने उनसे तीन वचन मांगे जो इस प्रकार हैं।
अपने पहले वचन में कर्ण ने श्री कृष्ण से जात पात का भेदभाव खत्म करने के लिए कहा ताकि सबको एक बराबर का दर्जा दिया जाए। कर्ण इस बात से हमेशा दुखी रहता था कि उसकी माता ने उसे विवाह के पहले सूर्यदेव के आशीर्वाद से जन्म दिया था। उसके चरित्र पर कोई उंगली न उठे इसलिए उसकी माता ने उसे समाज के सामने कभी स्वीकार नहीं किया। इस वजह से कर्ण को सूत पुत्र यानी नीची जाती का माना जाने लगा। कर्ण के साथ अकसर भेदभाव किया जाता और उसका अपमान भी होता। गुरु द्रोणाचार्य ने भी इसी कारण कर्ण को अपना शिष्य बनाने से साफ़ इंकार कर दिया था। इस वजह से कर्ण चाहता था कि जैसे उसके साथ हुआ वैसा और किसी के साथ न हो।
अपने दूसरे वचन में कर्ण ने श्री कृष्ण से कहा कि जब भी वे अपना अगला अवतार लेकर धरती पर आये तो वे उसके राज्य में ही जन्म लें।
अपने अंतिम और तीसरे वचन में कर्ण ने श्री कृष्ण से कहा कि उसका दाह संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए जो पवित्र हो और सभी पापों से मुक्त हो। जहां कभी कुछ गलत न हुआ हो। चूंकि महाभारत के युद्ध के बाद ऐसा कोई स्थान नहीं था इसलिए श्री कृष्ण ने निर्णय लिया कि वे अपने हाथों की हथेली पर उसका अंतिम संस्कार करेंगे।
हिन्दू धर्म में मान्यता है गाय में सभी 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। इसीलिए गाय की सेवा करने के लिए कहा जाता है, ताकि हर तरह की परेशानी को वह हर लें। अब तो विज्ञान भी इस बात को स्वीकार करने लगा है कि गाय की पीठ पर हाथ फिराने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नियंत्रित्र रहता है।
आइए जानते हैं ज्योतिष में गाय से जुड़े टोटकों के बारे में...
1. यदि किसी व्यक्ति को नजर लग गई हो, तो उसे गाय की पूंछ से झाड़ लेने से बुरी नजर उतर जाती है।
2. जिस व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता हो, वह अपने हाथ में गुड़ रखकर गाय को खिलाए। गाय की जीभ से हथेली चाटने पर भाग्य जाग जाता है।
3. गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं। गौ माता के पंचगव्य के बिना पूजा पाठ हवन सफल नहीं होते।
4. पहली रोटी गौ माता के लिए पकाएं व खिलाएं। प्रत्येक मांगलिक कार्यों में गौ माता को अवश्य शामिल करें।
5. काली गाय का पूजन करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं। जिस जगह पर गाय रहती है, वहां सांप और बिच्छू नहीं आते हैं।
यदि आप किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा रहे हैं और चाहते हैं कि सफल होकर ही लौटें तो जाने से पहले गाय को भोजन कराकर जाएं। यदि यात्रा पर निकलते समय अचानक रास्ते में कोई गाय सामने पड़ जाए अथवा बछड़े को दूध पिलाती हुई सामने दिख जाए तो भी यात्रा सफल हो जाती है।
‘निर्णयामृत’ एवं ‘कूर्मपुराण’ में गायों की पूजा के लिए गोप अष्टमी का उल्लेख किया गया है। कार्तिक शुक्ल अष्टमी को प्रातः काल के समय गायों के स्नान कराएं, गंध पुष्पादि से पूजन करें तथा अनेक प्रकार के वस्त्रालंकार से अंलकृत करके उनके ग्वालों का पूजन करें। इसके बाद गायों को गौ ग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है।
गोपाष्टमी को शाम के समय जब गाय वापस लौटें, तो उस समय भी उनका आतिथ्य अभिवादन करें, कुछ भोजन कराएं और उनकी चरणरज को मस्तक पर लगाने से जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होती है।
::/fulltext::रायपुर। कश्मीर की पहाड़ी गुफा में अपने आप बर्फ से बनने वाले शिवलिंग 'बाबा अमरनाथ' का दर्शन करने की चाहत तो सभी में होती है, परन्तु वहां वे ही लोग जा पाते हैं जिनकी संकल्प शक्ति मजबूत होती है। ऐसी ही संकल्प शक्ति के साथ यात्रा पर गए छत्तीसगढ़ के करीब 50 यात्री अमरनाथ मार्ग में हुई बर्फबारी से रास्ता बंद होने के कारण फंसे हुए हैं। यात्रा मार्ग में सेवा देने वाले मुसलमान सेवादार और सुरक्षा में तैनात जवान पल-पल यात्रियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। दृढ़ संकल्प के साथ यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों ने नईदुनिया संवाददाता को फोन पर बताया कि मार्ग बंद होने से हालांकि कुछ दिक्कतें झेलनी पड़ रही है लेकिन सभी यात्रियों का हौसला बुलंद है और वे मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। भोलेबाबा का दर्शन करके ही वे लौटेंगे।
28 की रात से 20 हजार यात्रियों के साथ फंसे
श्री अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष गंगाप्रसाद यादव ने बताया कि अलग-अलग जत्थे में हम लोग 26 जून को रायपुर से रवाना हुए थे और 27 जून की रात जम्मूतवी पहुंचे। रात्रि विश्राम करने के बाद 28 जून को सुबह पहलगाम के लिए रवाना हुए।
रास्ते में उधमपुर, कुद, पटनीटॉप, रामबन, बनीहाल, अनंतनाग होते हुए पहलगाम पहुंचे। रघुनाथ मंदिर के पास जम्मू एण्ड काश्मीर टूरिज्म कार्यालय में रजिस्ट्रेशन और जांच पड़ताल के पश्चात चंदनबाड़ी के लिए रवाना हुए थे। सुरक्षा कर्मियों ने आगे जाने से रोक दिया है क्योंकि चंदनबाड़ी से आगे का मार्ग बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है। अलग-अलग ग्रुप के कुछ यात्री आगे बढ़ चुके हैं वहीं कुछ पीछे रह गए हैं। 20 हजार यात्रियों के साथ छत्तीसगढ़ से हम करीब 20 लोग मार्ग में फंसे हैं।
लंगर में मुफ्त भोजन वहीं होटलों ने दाम दुगने किए
पंजाब, दिल्ली से कुछ समितियों द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई है और यात्री कहीं तंबू में तो कहीं पहाड़ में ही बने घरों में ठहरे हुए हैं। मुसलमान सेवादार और सेना के जवान श्रद्धालुओं की सेवा कर हौसला बढ़ाने में लगे हैं। कुछ होटल वालों ने मौसम को देखते हुए खाने-पीने की चीजों के दाम दुगने कर दिए हैं।
चार डिग्री में भी ले रहे मौसम का लुत्फ
एक और यात्री राहुल शर्मा ने बताया कि कई किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद जब सुरक्षा कर्मियों ने रोका और बताया कि यहां से आगे तब तक नहीं जा सकते जब तक मार्ग न खुल जाए। मार्ग कब खुलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। यह सुनकर कई लोग चिंता में पड़ गए। हजारों यात्रियों को देखकर उनमें भी उत्साह जागा और वे मौसम का लुत्फ ले रहे हैं तथा मार्ग खुलने की भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं। 28 जून की रात से मार्ग बंद है और उम्मीद है कि 30 जून तक मार्ग खुल जाएगा। यहां तापमान चार-पांच डिग्री के आसपास है और जमकर ठंड पड़ रही है।
छत्तीसगढ़ के यात्री जो मार्ग में फंसे
उनके ग्रुप में गंगा प्रसाद यादव,अनुसुइया नगारची, निधि यादव, निहारिका यादव, रेखा मित्तल, मनीष सिंह राजपूत, निखिल कश्यप,महेश यादव,अशोक मित्तल, नारायण यदु, सत्य प्रसाद यादव, विजय यादव, कामता प्रसाद वर्मा, सिद्धार्थ ठाकर, राम शर्मा, नवीन शर्मा, गणेश यादव, राघवेंद्र शर्मा, नवरत्न यादव, संदीप नायक आदि शामिल हैं और मार्ग खुलने के इंतजार में हैं।
::/fulltext::